फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   diesel petrol smuggling from up border

Kushinagar News: बिहार से यूपी में पेट्रोल, डीजल सस्ता, बाइकों, मालवाहकों से हो रही तस्करी

Wed, 14 Jun 2023 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 14 Jun 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
diesel petrol smuggling from up border
यूपी से विहार बाइक से हो रही है पेट्रोल डीजल की तस्करी।संवाद
बिहार से 12.95 रुपये सस्ता है पेट्रोल, डीजल 6.41 रुपये, धड़ल्ले से हो रही तस्करी
विज्ञापन

तस्कर बाइक पर बड़े-बड़े गैलनों में डीजल-पेट्रोल भरकर ले जा रहे बिहार

संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। कुशीनगर जनपद से बिहार में पेट्रोल और डीजल की धड़ल्ले से तस्करी हो रही है। कारण यह कि उत्तर प्रदेश के मुकाबले बिहार में पेट्रोल 12.95 रुपये और डीजल 6.41 रुपये महंगा है। तस्कर यहां से बाइक पर बड़े-बड़े गैलनों में डीजल-पेट्रोल भरकर ले जा रहे हैं।
तस्कर एक-एक बाइक पर करीब 200 लीटर डीजल-पेट्रोल लादकर बिहार ले जाकर महंगे दाम पर बेच रहे हैं। 100 से अधिक लोग इस धंधे में लगे हुए हैं। मालवाहकों से भी डीजल-पेट्रोल की तस्करी हो रही है।
विज्ञापन

शराब ही नहीं, डीजल पेट्रोल भी तस्करी कर यूपी से बिहार ले जाकर मुनाफा कमाया जा रहा है। रविवार को कुशीनगर जनपद से दो हजार लीटर डीजल मिनी टैंकर में भरकर बगहां क्षेत्र के हरनाटाड़ ले जाया जा रहा था। इस वाहन को मदनपुर मोड़ के पास बिहार के नौरंगिया थाने की पुलिस ने रोककर कागजात मांगे तो चालक नहीं दिखा पाया। इसके बाद पुलिस ने डीजल सहित वाहन जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद इसकी सूचना बगहां की एसडीएम अनुपमा सिंह को दी। एसडीएम के आदेश पर जांच की गई तो सुभद्रा किसान सेवा केंद्र का मिनी टैंकर हरनाटाड़ के एक पेट्रोल पंप का निकला।
उल्लेखनीय है कि कुशीनगर जनपद की खड्डा तहसील क्षेत्र के विभिन्न पेट्रोल पंपों से बाइक पर विशेष रूप से लोहे का कैरियर बनाकर दो सौ लीटर तक पेट्रोल या डीजल गैलनों में भरकर बिहार ले जाकर तस्कर मुनाफा कमा रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि इस तस्करी के खेल में यूपी-बिहार दोनों तरफ के कुछ सरकारी लोगों की जेब भर रही है।

तस्करी के लिए ग्रामीण क्षेत्रों का लेते हैं सहारा
यूपी के कुछ गांव नदी के पार बसे हैं। तस्कर खड्डा क्षेत्र से ही डीजल-पेट्रोल बिहार की सीमा से होकर ले जाते हैं। कारण यह कि आसपास कोई पेट्रोल पंप नहीं है। इन रास्तों से जाने पर तस्करों को कोई परेशान भी नहीं करता है।

वर्जन-
बगहां के आपूर्ति अधिकारी प्रकाश पांडेय का कहना है कि यूपी से डीजल लाने की जांच की जा रही है। शीघ्र ही रिपोर्ट एसडीएम को सौंपी जाएगी। यह भी पता किया जाएगा कि कुशीनगर जनपद के किस पेट्रोल पंप से तेल लाया गया है।


पेट्रोल-डीजल के दाम
बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में पेट्रोल 109.61 रुपये
कुशीनगर में पेट्रोल का दाम 96.66 रुपये
बिहार के पश्चिमी चंपारण में डीजल 96.25 रुपये
कुशीनगर में डीजल 89.84 रुपये
मूल्य सूची ऑनलाइन जानकारी के आधार पर।

किसानों पर सख्ती, तस्करों पर मेहरबानी
गंडक नदी के उस पार बसे कुशीनगर जनपद के खड्डा व निचलौल तहसील के गांव निवासी रामसंवारे, जवाहिर कुशवाहा, अखिलेश प्रसाद, नरेश, जनार्दन, नंदू प्रसाद, शहाबुद्दीन, नंदलाल आदि का कहना है कि मजबूरी में कृषि कार्य व अन्य उपयोग के लिए ईंधन बिहार सीमा से होकर लाना पड़ता है। बिहार प्रशासन रोकता है, लेकिन रोज डीजल-पेट्रोल की तस्करी हो रही है, उसे कोई नहीं रोक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed