फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Did not get rid of shabby pole and wire

जर्जर पोल और तार से नहीं मिली निजात

Wed, 29 Dec 2021 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Did not get rid of shabby pole and wire
सुकरौली नगर पंचायत के ठूठी में जर्जर तार व पोल। - फोटो : KUSHINAGAR
जर्जर पोल और तार से नहीं मिली निजात
विज्ञापन

जलनिकासी का भी नहीं हो सका है समुचित प्रबंध
करीब तीन साल पहले बना था सुकरौली नगर पंचायत
सुकरौली(कुशीनगर)। करीब तीन साल पहले नगर पंचायत बने सुकरौली के लोगों को अब तक शहरी क्षेत्र की सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं। कहीं जर्जर पोल और तार की समस्या है तो कहीं नालियों का पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे कस्बे के लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
सुकरौली को नगर पंचायत बनाने के लिए आठ गांवों को शामिल किया गया है। यहां वार्डों का सीमांकन नहीं हुआ है। सफाई और विकास कार्यों की कमान नगर पंचायत के जिम्मे हो गई है, लेकिन सुकरौली नगर पंचायत में शामिल ग्राम सभा ठूठी को नगर पंचायत में शामिल होने का लाभ मिलता नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत ठूठी की आबादी करीब तीन हजार है। यहां रहने वाले लोगों का कहना है कि तीन वर्ष बाद भी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। विकास कार्य के नाम पर कोई कार्य नहीं कराया गया है। ग्राम सभा के समय से ही लगे जर्जर खंभों पर कुछ जगह लाइट लगा दी गई है। तार आए दिन टूटते रहते हैं। नालियों का पानी सड़कों पर बहना आम बात है। लोगों का कहना है कि यह समस्या कई वर्षों से है। कोई इससे निजात दिलाने के लिए सक्रिय नहीं दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठूठी के रहने वाले छोटेलाल ने कहा कि गांव से नगर में शामिल हो गए हैं, लेकिन गांव का गंदा पानी सड़क पर ही फैल रहा है। अखिलेश कुमार ने कहा कि वार्ड के लोगों को नगर पंचायत में शािमल होने का कोई लाभ नहीं मिल रहा है। गलियां आज भी पहले की तरह हैं। राजेश कुमार ने कहा कि शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं है। पानी की टंकी भी ग्राम पंचायत के समय में बनी थी, जिससे पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। अरुण कुमार ने भी पेयजल और गरीबों को आवास की सुविधा नहीं मिलने की बात कही।

नगर पंचायत अभी संसाधनों को जुटाने में लगा हुआ है। आवश्यक कार्य हो रहे हैं। दायरा बढ़ा है। विकास में कुछ वक्त लगेगा। सफाई और प्रकाश सहित अन्य कार्य हो रहे हैं। जल्द ही सड़क और नालियों को ठीक करने का कार्य होगा।
अजय कुमार सिंह, ईओ, नगर पंचायत सुकरौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed