फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Diarrhea outbreak increased due to changing weather, general ward is full

Kushinagar News: बदलते मौसम में डायरिया का प्रकोप बढ़ा, जनरल वार्ड फुल

Fri, 11 Apr 2025 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 11 Apr 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Diarrhea outbreak increased due to changing weather, general ward is full
मेडिकल काॅलेज के जनरल वार्ड में भर्ती म​रीज।संवाद
पडरौना। मौसम बदलने से बच्चे, बूढ़े और युवा बीमार पड़ रहे हैं। बच्चों में डायरिया का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। वहीं उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। 50 से अधिक उम्र के लोगों की सांस फूल रही हैं। ऐसे मरीजों को भर्ती कर आक्सीजन देना पड़ रहा है। जनरल और चिल्ड्रेन वार्ड फुल हो गया है। बेड के लिए ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स से मरीजों की कहासुनी हो रही है। हालांकि बृहस्पतिवार को सुबह राउंड पर पहुंचे डॉक्टरों ने कुछ मरीजों को डिस्चार्ज किया तो रात से फर्श पर लेटे मरीजों को बेड मिला। मेडिकल कॉलेज के नए बिल्डिंग में ओपीडी तो शुरू हो गया है, लेकिन अभी वार्ड में मरीजों को रहने के लिए कोई इंतजाम नहीं है। मरीजों को ओपीडी में रजिस्ट्रेन कराने, दवा लेने और डॉक्टर से दिखाने में मरीजों को चक्कर लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अभी पुरानी बिल्डिंग में ही सभी वार्ड है। जनरल वार्ड में बुधवार को 95 बेड फुल था, रात को वार्ड में आने वाले मरीजों को बेड नहीं मिला। बुधवार को सुबह डॉक्टर राउंड पर डॉक्टर गए तो मरीजों की भीड़ देख, पहले से भर्ती जिन मरीजों की तबीयत में सुधार था। उनको डिस्चार्ज कर दिया। इसके बाद मरीजों को बेड मिला, दोपहर तक जनरल वार्ड में 75 मरीज भर्ती थी। चिल्ड्रेन वार्ड भी फुल है। इसमें सर्वाधिक डायरिया की चपेट में आने वाले बच्चे भर्ती हैं। बेड को लेकर प्रधानाचार्य और सीएमएस के पास लगातार शिकायतें भी पहुंच रही है। नई बिल्डिंग में वार्ड बन जाए तो मरीजों को बेड के लिए नहीं भटकना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed