फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dialysis patients increased in winter, 135 in waiting list

Kushinagar News: जाड़े में बढ़े डायलिसिस के मरीज, 135 प्रतीक्षा सूची में

Sat, 07 Jan 2023 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Dialysis patients increased in winter, 135 in waiting list
जिला अस्पताल की डायलिसिस यूनिट में भर्ती मरीज।संवाद - फोटो : KUSHINAGAR
जाड़े में बढ़े डायलिसिस के मरीज, 135 प्रतीक्षा सूची में
विज्ञापन

पडरौना। जिला अस्पताल में संचालित डायलिसिस यूनिट में मरीजों की संख्या जाड़े में भी बढ़ गई है। मौजूदा समय में 135 मरीज प्रतीक्षा सूची में बताए जा रहे हैं। मरीजों की असुविधा कम करने के लिए सीएमएस ने एनएचएम (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) के निदेशक को पत्र भेजकर दस नई डायलिसिस मशीनें लगवाने की मांग की है।
इस अस्पताल में डायलिसिस यूनिट की स्थापना एक नवंबर, 2018 को हुई थी। डीसीडीसी हेल्थ सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली की तरफ से संचालित इस यूनिट में दस मशीनें लगी हैं। इस यूनिट में चार शिफ्टों में किडनी के मरीजों की डायलिसिस की जाती है, लेकिन इसके बावजूद प्रतीक्षा सूची में मरीजों की संख्या 135 बताई जा रही है।
विज्ञापन

चूंकि जिले के अन्य किसी अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा नहीं है। इसलिए किडनी के मरीज जिला अस्पताल की डायलिसिस यूनिट पर ही निर्भर हैं। जिला अस्पताल प्रशासन के मुताबिक पिछले महीने खराब हुई दो मशीनों को भी ठीक करा दिया गया है और उनका उपयोग किया जाता है। यहां प्रतिदिन 40 मरीजों की डायलिसिस की जाती है, इसके बावजूद प्रतीक्षा सूची में मरीजों की संख्या अधिक है। जिस मरीज का नंबर आ जाता है, उसे फोन कर बुलाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मौजूद डायलिसिस यूनिट की क्षमता सिर्फ दस बेड की है। प्रतिदिन चार शिफ्टों में 40 मरीजों की डायलिसिस की जाती है। फिर भी 135 प्रतीक्षा सूची में हैं। डायलिसिस के लिए मरीजों की परेशानी को देखते हुए एनएचएम के निदेशक को दस नई मशीनें उपलब्ध कराने के लिए पत्र भेजकर अनुरोध किया गया है।
- डॉ. एसके वर्मा, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed