{"_id":"69c985e89b695b5bff075c05","slug":"dhruv-becomes-president-for-the-10th-time-satyaprakash-minister-for-the-fourth-time-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-157168-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 10वीं बार अध्यक्ष बने ध्रुव, सत्यप्रकाश चौथी बार मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 10वीं बार अध्यक्ष बने ध्रुव, सत्यप्रकाश चौथी बार मंत्री
Mon, 30 Mar 2026 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। बेसिक हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन की जिला इकाई का रविवार को सीएमओ कार्यालय सभागार में अधिवेशन एवं चुनाव हुआ। चुनाव प्रक्रिया राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष प्रभुनंद उपाध्याय, मातृ शिशु एवं महिला कल्याण संघ की अध्यक्ष ममता मिश्रा और पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार दीक्षित की देखरेख में पूरी कराई गई।
सर्वसम्मति से ध्रुव शर्मा को लगातार दसवीं बार अध्यक्ष और सत्यप्रकाश रावत को चौथी बार मंत्री बनाया गया। इसके अलावा आशुतोष कुमार दूबे को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विमलेश दूबे को उपाध्यक्ष, राकेश मद्धेशिया को कोषाध्यक्ष, विनोद शाह को संगठन मंत्री, सुमित श्रीवास्तव को संप्रेक्षक और अरुण कुमार सिंह को संरक्षक बनाया गया। पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारी हितों के लिए वे तत्पर रहेंगे और हर समस्या के समाधान का प्रयास करेंगे।
कोषाध्यक्ष राकेश मद्धेशिया ने आय-व्यय का वार्षिक लेखा-जोखा भी प्रस्तुत किया। इस मौके पर धर्मेंद्र गौड़, पंकज कुमार गुप्ता, आनंद दुबे, विश्राम राव, राघवेंद्र तिवारी, अश्विनी पांडेय, सुरेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार, राजेश कुमार ओझा, राहुल कुमार गौतम, नसीफ अहमद, दिलीप कुमार, गोपाल यादव, विकास कुमार पांडेय, कार्तिकेय पांडेय, हरिश्चंद्र गौड़ आदि मौजूद रहे।