फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dhiraj's relatives went to Nepal, the people of Sudhiyani village drowned in grief

Kushinagar News: धीरज के परिजन गए नेपाल, गम में डूबे सुधियानी गांव के लोग

Sat, 29 Aug 2026 02:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Dhiraj's relatives went to Nepal, the people of Sudhiyani village drowned in grief
बोदरवार(कुशीनगर)। नेपाल में रहने वाले कप्तानगंज तहसील के सुधियानी गांव के लापता छह युवकों में तीन सुरक्षित होटल में पहुंच गए हैं। तीन का पता नहीं चला है। युवकों के लापता होने से गांव में मातम है। युवकों की सकुशल वापसी के लिए गांव के लोग ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं। वहीं अभय उर्फ धीरज के परिजन नेपाल उसकी तलाश में चले गए हैं, घर पर ताला बंद है।
विज्ञापन

सुधियानी गांव निवासी अभय उर्फ धीरज, अमन गौड़, पंकज, अभिषेक, राजकुमार, आकाश करीब छह माह पूर्व नेपाल की एक कंपनी में काम करने गए थे। साथ में गोरखपुर जिले के पिपराइच निवासी अभिषेक का रिश्तेदार आशुतोष उपाध्याय और दोस्त प्रदीप निषाद भी गए। परिजनों ने बताया कि काम ठीक चल रहा था, एक-दो दिन पर सभी युवक घर फोन कर बात करते थे। पंकज की मां ने बताया कि 25 अगस्त की शाम सात बजे बेटे का फोन आया था। करीब बीस मिनट तक बात हुई। पंकज तीन भाइयों में छोटा है।
विज्ञापन

अभय उर्फ धीरज के त्रासदी में लापता होने की सूचना पर 27 अगस्त को परिजन नेपाल के लिए रवाना हो गए। अभय दो भाइयों में छोटा है। अमन की मां अमरावती देवी ने बताया कि इकलौता बेटा है। घर की आर्थिक हालत ठीक नहीं होने के कारण गांव के युवकों के साथ काम करने नेपाल गया था। 25 अगस्त की रात में फोन आया और मुझसे व पिता से बात की। बताया कि सब कुछ ठीक है। दशहरा में घर आऊंगा। अमरावती ने बताया कि उसकी शादी के लिए रिश्ते आ रहे हैं। मार्च तक शादी करने का इरादा है। त्रासदी में लापता होने की खबर ने परिवार को झकझोर दिया है। इसके अलावा गांव के अन्य तीन युवकों को कंपनी की ओर से सुरक्षित काठमांडो के एक होटल में रखा गया है। साथ में पिपराइच के रहने वाले आशुतोष उपाध्याय और प्रदीप निषाद भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed