{"_id":"62d05ebe5d4da6674b04508a","slug":"dhamki-form-pakistan-kushinagar-news-gkp44369337","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: भाजपा नेता को पाकिस्तान के नंबर से मिली धमकी, बोला- बम से उड़ा दूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: भाजपा नेता को पाकिस्तान के नंबर से मिली धमकी, बोला- बम से उड़ा दूंगा
Fri, 15 Jul 2022 11:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 11:44 AM IST
सार
एसओ अश्वनी कुमार राय का कहना है कि तहरीर मिली है। सीडीआर की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। एसपी धवल जायसवाल का कहना है कि नंबर की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
धमकी कॉल।
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
तमकुहीराज के पूर्व ब्लॉक प्रमुख व भाजपा नेता विजय राय को पाकिस्तान के नंबर से जान से मारने की धमकी मिली है। नगर पंचायत तमकुहीराज में स्थित सहीमल बाबा मजार के बगल में निर्माण कराने पर धमकी दी गई है। भाजपा नेता का आरोप है कि फोन कर जमीन खाली करने की धमकी दी गई है। ऐसा न करने पर 24 घंटे के अंदर बम से उड़ाने को कहा गया है। उन्होंने यह बात सोशल मीडिया पर ट्वीट करने के साथ ही तमकुहीराज के एसओ को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक तमकुहीराज में फोरलेन के किनारे स्थित सहीमल बाबा स्थान (मजार) के बगल में सात कट्ठा भूमि विजय राय ने खरीदी है। उस भूमि पर निर्माण कराने पर एक पक्ष के लोग विरोध जता रहे हैं।
विज्ञापन
अब पाकिस्तान के नंबर से वाट्सएप कॉल व वीडियो कॉल के जरिए धमकी मिली है। इस संबंध में एसओ अश्वनी कुमार राय का कहना है कि तहरीर मिली है। सीडीआर की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। एसपी धवल जायसवाल का कहना है कि नंबर की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन