{"_id":"69bc69dc9e6002eb13006eab","slug":"devotees-throng-temples-for-the-goddesss-darshan-chants-of-praise-for-the-mother-goddess-reverberate-kushinagar-news-c-209-1-kld1025-147741-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मंदिरों में देवी दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, माता के गूंजे जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मंदिरों में देवी दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, माता के गूंजे जयकारे
Fri, 20 Mar 2026 02:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
नवरात्र पर समय माता मंदिर में दर्शन करते श्रद्धालु-संवाद
संतकबीरनगर। चैत्र नवरात्र पर बृहस्पतिवार भोर से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई। सुबह से ही मंदिरों में माता के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने देवी की पूजा की और मन्नतें मांगीं। साथ ही घरों में कलश स्थापित कर पूजा-पाठ किया। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र के देवी मंदिरों में भीड़ देखने को मिली।
खलीलाबाद के समय माता मंदिर, उस्का कला की वन देवी, लहुरादेवा में समय माता मंदिर, कोपिया की समय माता, बरईपार की हट्ठी देवी, मेंहदावल की नगर वाली माता व बाराखाल देवी मंदिर समेत सभी देवी स्थानों पर भक्तों ने पहुंचकर आरती पूजन किया व नारियल चुनरी चढ़ाई। कपूर जलाकर परिवार की सुख-शांति की कामना की।
नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना करते हुए श्रद्धालुओं ने पूजा की। जिला मुख्यालय के समय माता स्थान पर बृहस्पतिवार को सुबह पांच बजे से ही पहुंच गए। लोगों ने पूजा-पाठ कर जल चढ़ाया और उपासना की। समय माता स्थान के मुख्य पुजारी सोनू मिश्र ने बताया कि नौ दिन तक चलने वाले नवरात्र को देखते हुए हर दिन देवी के नित नए शृंगार होंगे। सुबह से श्रद्धालु दर्शन के लिए आ रहे हैं। मंदिर में पुरुष और महिलाओं के लिए अलग-अलग कतार बनाई गई थी। इसके अलावा उस्का कला की वन देवी की पूजा के लिए खलीलाबाद, सादिकगंज, तेनुआ, दुभरा आदि स्थानों से और स्टेशन रोड के लिए विधियानी, धोरखल के लोग पहुंचे।
विज्ञापन
मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार, कस्बे के नगरवाली माता के मंदिर में सुबह से भीड़ इकट्ठा हो गई, जहां सैकड़ों साल पहले नाथपंथ के एक ब्रह्मचारी ने देवी की पिंडी की स्थापना की थी। बाराखाल के मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार, मड़हा स्थित समय माता, जयराम पट्टी स्थित समयजी स्थान, महुली स्थित कोर्ट की समय माता, महुली में दुर्गा मंदिर, हनुमान गढ़ी परिसर आदि में भक्तों की भीड़ देखने को मिली। नाथनगर दुर्गा मंदिर और शिव मंदिर में स्थापित दुर्गा प्रतिमा पर श्रद्धालुओं ने पूजा-पाठ किए। बेलहर कला स्थित भितरी टोला में सिद्धेश्वरी माता मंदिर में पूजन-अर्चन चलता रहा।