{"_id":"68d19abae7da665edc0d32ee","slug":"devotees-queue-up-at-the-maa-mainpur-koteshwari-devi-temple-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-145833-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मां मैनपुर कोटेश्वरी देवी मंदिर में भक्तों की लगी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मां मैनपुर कोटेश्वरी देवी मंदिर में भक्तों की लगी कतार
Tue, 23 Sep 2025 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 23 Sep 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
कसया। क्षेत्र के ग्रामसभा मैनपुर स्थित तीन कंदराओं से घिरे मां मैनपुर कोट देवी का मंदिर नवरात्रि के प्रथम दिन श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सोमवार को सुबह से ही भक्त लंबी कतारों में पंक्तिबद्ध होकर मां का दर्शन-पूजन करने पहुंचे।
मंदिर के पुजारी मोहनदास ने बताया कि मां मैनपुर कोटेश्वरी देवी की महिमा अपार है। यहां आने वाले भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और कोई भी श्रद्धालु खाली हाथ वापस नहीं लौटता। उन्होंने कहा कि चैत्र और शारदीय नवरात्रि में यहां उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि बिहार से भी भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
नवरात्र मेले को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था का चाक चौबंद की गई है। थाना प्रभारी कसया प्रविन्द्र राय ने सोमवार सुबह ही सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए उमेश उपाध्याय, रणजीत सिंह, अभिषेक मौर्य, शिवांगी द्विवेदी, शैलजा तिवारी और प्रियंका तिवारी की देखरेख में पूजा अर्चना संपन्न हुआ। संवाद