फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Devotees dance to bhajans in Shiv Sawan Festival

Kushinagar News: शिव सावन महोत्सव में भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Sun, 23 Aug 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 23 Aug 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Devotees dance to bhajans in Shiv Sawan Festival
कसया। बिरला धर्मशाला में शुक्रवार की रात शिव सावन महोत्सव में भजन-कीर्तन, झांकी, संगीत, माता सती एवं भगवान शिव की कथा का आयोजन किया गया। देर रात तक भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे। अंत में भंडारा आयोजित कर प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि सावन भगवान शिव की आराधना के लिए पवित्र माह माना जाता है। सावन में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। उन्होंने कहा कि माता पार्वती ने भगवान शिव को प्राप्त करने के लिए कठोर व्रत और तपस्या की थी। कथा वाचक पंडित कन्हैया कृष्ण महाराज ने कहा कि भगवान शिव की आराधना के बिना कोई भी अनुष्ठान और व्रत पूर्ण नहीं माना जाता। शिव ही संसार के आधार हैं और उनकी पूजा से सभी देवताओं की पूजा का फल प्राप्त होता है। कार्यक्रम में अभिषेक सिंह, सुजीत और निशा निगम आद कलाकारों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। महोत्सव की अध्यक्षता वीरेंद्र नाथ त्रिपाठी और संचालन राधेश्याम त्यागी ने किया। अंत में आयोजक रविंद्र यादव ने सभी के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन

इस दौरान शिवनाथ सिंह, ओमप्रकाश पाठक, ऋतु राज पंडित, विकास यादव, गोलू शुक्ला, मनीष गुप्ता, सचिन पाठक, सोनू राज, पवन सिंह, बालिस्टर भारती, डबलू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed