फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   devotees celebrated god vishwakarma birthday

धूमधाम से मनाई भगवान विश्वकर्मा की जयंती 

Sat, 17 Sep 2016 11:25 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Sat, 17 Sep 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
devotees celebrated god vishwakarma  birthday
अायाोजन - फोटो : santosh verma
कसया। देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती के अवसर पर कस्बे से लेकर गांव तक कार्यक्रम आयोजित किए गए। दिन भर पूजा और भजन-कीर्तन होता रहा। 
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी परिसर स्थित विश्वकर्मा मंदिर में सुबह पूजा-अर्चना करने के बाद भजन कीर्तन शुरू हुआ जो देर देर शाम तक चलता रहा। पुराना फाजिलनगर मार्ग स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर में मंदिर निर्माण समिति की ओर से सुबह सात बजे विधि-विधान से पूजा-अर्चना किया गया। उसके बाद 11 बजे से भजन-कीर्तन शुरू हुआ। शाम को आरती संध्या का भी कार्यक्रम हुआ। इस दौरान सभासद राकेश, राजेश मद्धेशिया, कैलाश विश्वकर्मा, डॉ. छेदी शर्मा, कुश मद्धेशिया, विशाल शर्मा, विजय सिंह, राधे विश्वकर्मा, जगलाल शर्मा, गुड्डू  चौरसिया, मंकेश्वर शर्मा, राजू शर्मा, रामगोपाल शर्मा, उमेश जायसवाल सहित काफी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
दिन भर चली पूजा और भजन
तमकुहीरोड। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर शनिवार को सेवरही कस्बे तथा आसपास के क्षेत्रों में दिन भर पूजा और भजन-कीर्तन का दौर चला। कस्बे के स्वर्णनगर, जवाहरनगर, गांधीनगर, शास्त्री नगर, विद्युत उपकेंद्र, टैक्सी स्टैण्ड, चीनी मिल, रेलवे वर्कशाप आदि के अलावा राजपुर, मिश्रौली, तिवारीपट्टी, पकड़िहार आदि गांवों मे भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान चीनी मिल के अधिशासी निदेशक शेर सिंह चौहान, एसडीओ उदय प्रताप, अवर अभियंता मनोज कुमार, प्रहलाद वर्मा, भोला शर्मा, रामअवध शर्मा, अनिरुद्ध शर्मा, राहुल सोनी, काशीनाथ, शम्भू शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जगह-जगह आयोजित हुआ कार्यक्रम
हाटा। शनिवार को हाटा कस्बे सहित आस-पास के क्षेत्र में विश्वकर्मा पूजा का त्योहार धूम धाम से मनाया गया। इस मौके कस्बे के विश्वकर्मा मंदिर में विशेष पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। हाटा कस्बे के अलावा सुकरौली बाजार, अहिरौली बाजार, झांगा, ढाढ़ा आदि जगहों पर भी विश्वकर्मा पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed