फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   devotee preparation for chhat puja

छठ पूजा की खरीदारी के लिए बाजारों में भीड़

Fri, 28 Oct 2022 09:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 09:33 PM IST
विज्ञापन
devotee preparation for chhat puja
छठ पूजा की खरीदारी के लिए बाजारों में भीड़
विज्ञापन

- फलों सहित अन्य सामानों की खरीदारी कर रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। नगर में छठ पूजा मनाने की तैयारी जोरशोर से चल रही है। छठ पूजा के सामानों की बिक्री के लिए बाजार सज गए हैं। शुक्रवार को दोपहर बाद बाजार में खरीदारों की भीड़ भी जुटने लगी। पूजा के सामान, विभिन्न प्रकार के फल, सूप दउरी, मिट्टी के बर्तन इत्यादि की बिक्री हो रही है।
हालांकि चार दिवसीय लोक आस्था और सूर्योपासना के महापर्व छठ का शुभारंभ शुक्रवार को नहायखाय के साथ हो गया है। रविवार की शाम अस्तचलगामी सूर्य की उपासना के होगी। सोमवार की सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाएं पारण करेंगी।
विज्ञापन

नगर के तिलक चौक, गुदरी मार्केट, दरबार रोड, सुभाष चौक, खिरकिया मोड़, गांधी चौक, अंबे चौक, बलुचहा मोड़, छावनी और बावली चौक सहित अन्य जगहों पर फल और अन्य पूजन सामग्री की दुकानें सज गई हैं। पूजन सामग्री की दुकानों पर सूप दउरी, ईंख, मिट्टी के बर्तन, दीप इत्यादि सामान बिक रहे हैं। फल की दुकानों पर सेब, अनार, केला, नारियल आदि की बिक्री हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुटकर में सामानों की कीमत
फल कीमत मात्रा
मूंगफली 60- 80 रुपये प्रति किलो
नारियल 20 - 30 प्रति पीस
बैर 50 - 60 रुपये प्रति किलो
अन्नास 30 - 40 रुपये प्रति पीस
केला 60- 80 रुपये दर्जन
अदरक 60 - 70 रुपये प्रति किलो
सेब 60 से 100 प्रति किलो
संतरा 80 से 100 प्रति किलो
अनार 150 से 180 रुपये प्रति किलो
बड़ा नींबू 30 से 40 रुपये प्रति पीस
सिंघाड़ा 35 से 40 रुपये प्रति किलो
हल्दी पत्ता 20 से 40 रुपये प्रति किलो
अलता का पत्ता 60 से 80 प्रति दर्जन
शकरकंदी 40 से 50 रुपये प्रति किलो
सिंदूर 700 से 800 ढाई सौ ग्राम
दउरा 150 से 200 रुपये प्रति पीस
कोसी 800 से 1000 रुपये सामान सहित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed