फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Devkali Underpass Inaugurated

Kushinagar News: देवकली अंडरपास का हुआ लोकार्पण

Mon, 13 Jul 2026 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 13 Jul 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Devkali Underpass Inaugurated
देवकली उर्फ चकिया में बने अंडरपास का लोकार्पण करते सांसद विजय कुमार दुबे और विधायक विनय प्रकाश
कप्तानगंज। गोरखपुर-नरकटियागंज रेल खंड के कप्तानगंज-बोदरवार रेलवे स्टेशन के बीच देवकली उर्फ चकिया गांव के पास रेलवे लाइन पर बने अंडरपास का रविवार को लोकार्पण हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पांच करोड़ की लागत से बना अंडरपास लोगों के लिए खोल दिया गया।
विज्ञापन

सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि अंडरपास की मांग वर्षो से क्षेत्र के लोग कर रहे थे। रेलवे अंडर पास से देवकली समेत क्षेत्र के आधा दर्जन गांव के लोगों की हो रही आवागमन की समस्या दूर हो गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास प्राथमिकता में है। इसके लिए धन की कमी नहीं होगी। रामकोला विधायक विनय प्रकाश गौड़ ने कहा कि अंडरपास चालू होने से गांव की कनेक्टिविटी शहरों की तरफ बढ़ेगी। इससे गांवों का तेजी से विकास होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक लाभार्थी तक सरकारी योजनाएं पहुंचे, इसके लिए सरकार प्रयासरत है। यह अंडरपास क्षेत्र के विकास के लिए मिल का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान ग्राम प्रधान अरविंद चौबे, विचित्रमणि पांडेय, विशाल सिंह, रविंद्र प्रसाद, विजय खेतान, बबलू सिंह, सुचिता पासवान, रंजन पासवान, मोनू कन्नौजिया, हरेराम गुप्ता, आनंद मिश्रा, निखिल उपाध्याय, संजय यादव, मनोज पांडेय, अनूप चौधरी, राधेश्याम पासवान, अवधेश गिरी, जितेंद्र मिश्रा, घनश्याम गोरखपुरी, शिवम सिंह, मनोज मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed