फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Devipur Ratha reveals two tigers in panic

देवीपुर रेता में दो बाघ दिखने से दहशत

Fri, 29 Dec 2017 12:25 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Fri, 29 Dec 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
Devipur Ratha reveals two tigers in panic
फाइल फाेटाे - फोटो : अमर उजाला
खड्डा (कुशीनगर)।  खड्डा वन क्षेत्र के नारायणी नदी से सटे देवीपुर रेता में दो बाघों के दिखाई देने से किसानों व आसपास के लोगों में भय का माहौल है। नौतार के ग्राम प्रधान ने बाघों के दिखाई देने की सूचना वन विभाग को दी है। वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। 
विज्ञापन


नौतार जंगल गांव के निवासी हरिज्ञान का पुत्र भीम बुधवार को देवीपुर रेता में घास काटने गया था। इसी बीच दो बाघों को चहलकदमी करते हुए देखकर वह भयभीत हो गया। गांव में आकर उसने ग्राम प्रधान व अपने परिजन को इसकी जानकारी दी। बाघों की सूचना मिलने के बाद किसान रेता में जाने से परहेज करने लगे हैं। बृहस्पतिवार को भी तमाम लोग खेती किसानी के काम को दरकिनार करते हुए रेता में जाने से बचते दिखे।
विज्ञापन


यह इलाका गंडक नदी के इस पार रिहायशी इलाके के नजदीक है और गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड सहित खड्डा व हनुमानगंज थाना क्षेत्र के कई गांवों से जुड़ा हुआ है। लोगों को आशंका  है कि दोनों बाघ वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल से भटककर इधर रेता क्षेत्र में आए हैं। अगर समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो जानमाल का खतरा भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौतार जंगल के ग्राम प्रधान जयकिशुन साहनी, कैलाशी देवी, मुन्ना, सुभाष, चंदर, भोला आदि ने भी वन विभाग से अविलंब ठोस कदम उठाए जाने की मांग की है। उधर, वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी खड्डा टीएन तिवारी का कहना है कि प्रधान से इसकी सूचना मिली है। कर्मचारियों को अलर्ट किया गया है। ग्रामीणों को भी सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed