फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Development works worth 63 lakh to be carried out in Keshav Nagar.

Kushinagar News: केशव नगर में 63 लाख से होंगे विकास कार्य

Sun, 27 Sep 2026 12:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Development works worth 63 lakh to be carried out in Keshav Nagar.
कसया। कुशीनगर के वार्ड नंबर-16 केशव नगर में विकास कार्यों को मंजूरी मिली है। करीब 63 लाख रुपये की लागत से वार्ड में इंटरलॉकिंग, आरसीसी नाली और सड़क निर्माण समेत विभिन्न कार्य कराए जाएंगे। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद वार्ड की सड़क और जलनिकासी व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद है। वार्ड में लंबे समय से बेहतर सड़क और जलनिकासी की जरूरत महसूस की जा रही थी।
विज्ञापन

प्रस्तावित कार्यों के तहत सड़क निर्माण के साथ इंटरलॉकिंग कराई जाएगी। इसके अलावा आरसीसी नाली का निर्माण कराया जाएगा, जिससे बारिश के दौरान पानी की निकासी सुचारु हो सके। इससे जलभराव की समस्या कम होने के साथ ही लोगों को आवागमन में भी सुविधा मिलेगी। करीब 63 लाख रुपये की लागत से होने वाले इन कार्यों से वार्ड की मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

सड़क निर्माण और इंटरलॉकिंग से गलियों में आवागमन आसान होगा, जबकि नाली निर्माण से जलनिकासी व्यवस्था बेहतर होगी। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद वार्ड में सड़क और जलभराव से जुड़ी समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलेगी। इस संबंध में ईओ अंकिता शुक्ला ने बताया कि वार्ड में काफी दिनों से इसकी डिमांड थी। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी हैं। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed