{"_id":"679a6c048176afa05b04d3a8","slug":"development-work-will-be-done-with-rs-89-crores-budget-passed-in-district-panchayat-meeting-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-131145-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 89 करोड़ से होंगे विकास कार्य, जिला पंचायत की बैठक में पास हुआ बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 89 करोड़ से होंगे विकास कार्य, जिला पंचायत की बैठक में पास हुआ बजट
Wed, 29 Jan 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 29 Jan 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। जिला पंचायत सभागार में बुधवार को जिला पंचायत बोर्ड की बैठक हुई। इसमें 89 करोड़ का बजट पास किया गया। इसमें मनरेगा के अलावा सड़क, नाली समेत अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे। 227 करोड़ रुपये से मनरेगा का कार्य कराने के लिए बजट अनुमोदित कर शासन को भेजा गया है।
सीडीओ की गैरमौजूदगी में पीडी जगदीश त्रिपाठी की मौजूदगी में दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुई बैठक में जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी ने पिछली कार्रवाई पढ़कर सुनाई। उन्होंने सदन को जिला पंचायत को मिलने वाले सरकारी अनुदान, कर तथा शुल्क, कांजी हाउस, संपत्ति से आय, तरुपालन ब्याज, प्रकीर्ण, असाधारण तथा ऋण प्रारंभिक अवशेष आदि के बारे में जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने वर्ष की पुनरीक्षित संभावित आय और प्रारंभिक शेष के बारे में जानकारी देते हुए 89 करोड़ दो लाख 16 हजार 624 का बजट प्रस्तुत किया। इस पर जिला पंचायत सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया। अंत में जिला पंचायत सदस्या सावित्री जायसवाल ने सभी सदस्य और अधिकारियों के प्रति आभार जताया। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्या, सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया, जिला गन्ना अधिकारी दिलीप सैनी आदि मौजूद रहे।