{"_id":"6952d9e207da573d0b003a24","slug":"development-projects-worth-10-crore-rupees-were-approved-at-the-regional-council-meeting-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-151665-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: क्षेत्र पंचायत की बैठक में 10 करोड़ के विकास कार्यों पर मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: क्षेत्र पंचायत की बैठक में 10 करोड़ के विकास कार्यों पर मुहर
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत बोर्ड की बैठक को संबोधित करते मुख्य अतिथि जयप्रकाश शाही। स्रोत-सोशल मीडिया
सुकरौली। क्षेत्र पंचायत के सभागार में सोमवार को ब्लाक प्रमुख रंजना पासवान की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों की बैठक हुई। बैठक में क्षेत्र के विकास के लिए 10 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पर मुहर लगी।
सुकरौली बोर्ड की बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जयप्रकाश शाही की मौजूदगी में बीडीओ उषा पाल के पिछली कार्यवाही को बिंदुवार पढ़ने के साथ पुष्टि की गई। बैठक में नई योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। आगामी वित्तीय वर्ष में विकास कार्य कराने हेतु सदस्यों से प्रस्ताव मांगे गए। बोर्ड की बैठक में करीब दस करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्य के प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई।
जयप्रकाश शाही को सदस्यों ने पेंशन, स्वच्छ भारत मिशन योजना, निशुल्क बोरिंग योजना, पेयजल योजना, एनआरएलएम योजना, प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री आवास योजना की समस्याएं अवगत कराया। उन्होंने महत्वपूर्ण समस्याओं को लिखित तौर पर मांगा और कहा कि इस समस्या को जल्द निस्तारण के लिए ठोस कार्रवाई कि जाएगी। उन्होंने कहा कि हर स्तर पर सरकार जनहित में सभी के साथ है और बिना भेदभाव के बेहतर कार्य किये जा रहे हैं।
विज्ञापन
बैठक में सदस्यों ने पोषण वितरण में धांधली का आरोप लगाया। इस दौरान कुछ देर तक सदस्यों ने हंगामा किया। बीडीओ उषा पाल ने कार्रवाई के लिए जांच कर उच्चाधिकारियों को पत्र भेजने का आश्वासन दिया तो मामला शांत हुआ। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, एनआरएलएम, निशुल्क बोरिंग, कृषि विभाग, स्वच्छ भारत मिशन, पेंशन, मनरेगा, शिक्षा सहित कुल बारह एजेंडा पर चर्चा हुई। अध्यक्षता कर रहीं ब्लाक प्रमुख रंजना पासवान ने बैठक में आये सभी जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
संचालन एडीओ कृषि प्रवीण कुमार ओझा ने किया। इस दौरान महेंद्र पासवान, बाबूनन्दन सिंह, सत्येंद्र बहादुर सिंह, सत्यकाम पांडेय, एडीओ पंचायत रामाशीष गौतम आदि मौजूद रहे।