फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   deu to pressure on the intersection

कटान के कारण बंधे पर दबाव

Wed, 03 Jun 2015 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 03 Jun 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। बिरवट कोन्हवलिया में एपी तटबंघ को नदी के कटाव से बचाने के लिए चल रहे अनिश्चितकालीन सत्याग्रह के 11वें दिन पिपराघाट जीरो चौराहे पर सभा की गई। यहां नदी में जोरों से हो रहे कटान पर चिंता जताई गई।
विज्ञापन

 सत्याग्रह के संयोजक विधायक अजय कुमार लल्लू ने कहा कि किलोमीटर 7.50 से 9.00 तक नदी में कटान जोरों पर है। सभी स्पर के नोज कट कर पानी में विलीन हो गए हैं।
विज्ञापन

बंधे से नदी की दूरी मात्र चार मीटर ही रह गई है। बैकरोल और कटान के चलते बंधे पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इसे लेकर क्षेत्र के लोगों में दहशत है।
 दूसरी तरफ  शासन और प्रशासन के लोग इस समस्या से मुंह मोड़कर बैठे हुए हैं। उन्होंने कहा कि जब तक लोग अपने हक की लड़ाई के लिए आगे नहीं आएंगे, प्रशासन की नींद नहीं टूटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि समस्याओं को लेकर चलाए जा रहे इस सत्याग्रह की गूंज राजधानी में सुनाई देने लगी है। उप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निर्मल खत्री ने भी अनशन के समर्थन को लेकर लखनऊ में पत्रकार वार्ता की है।

वह इस समस्या के समाधान के लिए राज्यपाल से भी मिलने वाले हैं। इस दौरान उमेश पटेल, एजाज अहमद, फाजिलनगर ब्लॉक क्षेत्र के अध्यक्ष अशोक सिंह, प्रभु गुप्ता, शिवपूजन  निषाद, इद्रीश अंसारी, अनिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed