{"_id":"6678a7972452f635f00efa14","slug":"determination-to-strengthen-the-organization-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-118696-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प
Mon, 24 Jun 2024 04:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 24 Jun 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
पकवा इनार। बुद्ध पीजी कॉलेज के मजीठिया सभागार में रविवार को वित्त विहीन विद्यालय प्रबंधक संघ का 13वां स्थापना समारोह मनाया गया। समस्याओं के समाधान के साथ संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
मुख्य अतिथि बीज विकास निगम के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने कहा कि शिक्षा देना पुनीत काम है। इसे वित्त विहीन विद्यालय बखूबी कर रहे हैं। इसलिए प्रबंधकों की समस्याओं को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री और शासन को अवगत कराया जाएगा। वित्त विहीन विद्यालय प्रबंधकों की समस्याओं को हर हाल में दूर कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि उपेक्षित मुसहरों के उत्थान और विकास के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐतिहासिक काम किया है। मुसहरों के जीवन स्तर में सुधार के साथ उन्हें विकास की मुख्य धारा से जुड़ने का अवसर मिला है। उन्होंने वनटांगिया की समस्याओं को दूर कर उन्हें पारदर्शी तरीके से लाभान्वित कराया है। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक मदन गोविंद राव ने कहा कि वित्त विहीन विद्यालयों के प्रबंधकों की मांगें जायज हैं। उनके मांग पत्र को प्रदेश के मुख्यमंत्री व शासन तक पहुंचाया जाएगा ताकि उनकी समस्याओं का निराकरण किया जा सके।
विज्ञापन
संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र सौंपा। जिसमें मान्यता के जटिल मानक, मानदेय दिलाने, आरटीई की राशि बढ़ाने, बिजली कनेक्शन कामर्शियल न करने, वैकल्पिक ऊर्जा के तौर पर सोलर पैनल लगवाने, मान्यता नवीनीकरण और धन उगाही रोकने आदि की मांग शामिल हैं। समारोह को प्रदेश अध्यक्ष पुनीत मिश्र, कोषाध्यक्ष ऋषिकेश पांडेय, जिलाध्यक्ष रवींद्र कुमार त्रिपाठी आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता अरुण सिंह और संचालन महेश राव ने किया। प्रदेश संयोजक राजकुमार जायसवाल ने आभार जताया। इस दौरान अमित श्रीवास्तव, महंथ यादव, मंकेश्वर पांडेय, ओमप्रकाश चौरसिया, उमेश चौबे आदि मौजूद रहे।