फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Deputy CM in Kushinagar said that SP had opened fire on kar sevaks in Ayodhya, BJP got the temple built.

Kushinagar News: बोले डिप्टी सीएम, सपा ने अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलवाई, भाजपा ने भव्य राम मंदिर बनवाया

Thu, 09 May 2024 05:14 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Published by: रोहित सिंह Updated Thu, 09 May 2024 05:14 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनवाने वाले और कार सेवकों पर गोली चलवाने वालों के बीच का है। सपा ने अयोध्या में गोली चलवाकर खून से धरती रंगने का काम किया था। भाजपा वहां भव्य राम मंदिर बनवाया है।

विज्ञापन
Deputy CM in Kushinagar said that SP had opened fire on kar sevaks in Ayodhya, BJP got the temple built.
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर में बृहस्पतिवार को भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनवाने वाले और कार सेवकों पर गोली चलवाने वालों के बीच का है।

विज्ञापन


सपा ने अयोध्या में गोली चलवाकर खून से धरती रंगने का काम किया था। भाजपा वहां भव्य राम मंदिर बनवाया है। तीन चरणों के मतदान में विजय पताका फहर रहा है। पीएम के कल्याणकारी योजनाओं पर लोगों का भरोसा बढ़ा है।
विज्ञापन


उन्होने कहा कि जम्मू कश्मीर में धारा 370 निष्प्रभावी करने का काम भाजपा ने किया है। भाजपा सरकार ने गरीब कल्याण योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रही है। अब तक चार करोड़ पात्रों को प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्का मकान मुहैया कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और तीन करोड़ को देने का लक्ष्य है। शौचालय देकर महिलाओं को सहूलियत देने का काम किया है। उन्हें इज्जत से जीने का हक मिला है। जल जीवन मिशन योजना से हर घर को पेयजल आपूर्ति कर रहे हैं। 75 जिलों में सड़कों का जाल बिछाकर सुगम व्यवस्था दिया।

सपा पर तंज कसते हुए कहा कि उनके सरकार में बिजली सैफई और रामपुर चली जाती थी। कायाकल्प योजना से बेसिक शिक्षा में सुधार किया। वर्तमान में एक करोड़ 92 लाख बच्चे पढ़ रहे हैं। ड्रेस, पाठ्य-पुस्तकों को दिया जा रहा है। ग्राम सचिवालय से योजनाओं की जानकारी ओर अन्य सुविधाएं दी जा रही है।

प्रदेश में पूर्व में सिर्फ 16-17मेडिकल कालेज थे,अब मोदी सरकार में वन डिस्ट्रिक्ट,वन वन मेडिकल कालेज से 65 मेडिकल कॉलेज क्रियाशील हैं। 14 जल्द बनेंगे। नया भारत है,अब भारत बोलता है,तो दुनिया सुनती हैं। पाक के आतंकवादी कैपों को नष्ट करने का काम भाजपा ने किया।

अभिनंदन का सकुशल वतन वापसी नरेंद्र मोदी की सरकार ने कराई। कांग्रेस अब तक भ्रष्टाचार की कलंक को धोकर साफ नहीं कर पाई है। उन्होंने सोनिया गांधी,उद्धव ठाकरे व स्टालिन को आड़े हाथों लिया। कहा ये लोग अपने लोगों को सत्ता में बेठाने में जुटे हैं।

कांग्रेस सरकार के टू-जी स्पेक्ट्रम घोटाला, कामनवेल्थ गेम्स घोटाला, कोयला घोटाले का भी उल्लेख किया। सपा के राष्ट्रीय के उस बयान का पलटवार करते हुए कहा कि जिसमें राम मंदिर निर्माण में वास्तु दोष की बात कही गई है। यह सनातन धर्म के लिए चुनौती दी है।

कल्याणकारी योजनाओं को बताया। कुशीनगर विधानसभा के कुशीनगर मंडल, कसया देहात,साखोपार मंडल, कुबेर स्थान मंडल, टेकुआटार मंडल के बूथ अध्यक्ष शामिल रहे। इसके अलावा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, राज्य सभा सांसद आरपीएन सिंह, सांसद विजय कुमार दूबे, विधायक मनीष जायसवाल, संचालन राधेश्याम दीक्षित, पप्पू पांडेय और सदाशिव मणि त्रिपाठी,विधायक विवेकानंद पांडेय, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, रुद्र प्रकाश सिंह, जिला उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, सुधीर राव, अशोक मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदंबा सिंह, प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय, अनिल प्रताप राव,रुद्र प्रकाश सिंह, विजय शुक्ल, डा.छेदी शर्मा,अमिय गुप्ता, संजय शुक्ला, सभासद केशव सिंह, प्रभु नाथ सिंह, सचिन पाठक, विनोद गुप्ता आदि मौजूद रहे।


सुरक्षा को तैनात रहे जवान:-
उपमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सड़क से मंच तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। कुशीनगर में झुंगवा क्रासिंग, मुख्य गेट और बुद्ध इंटर कॉलेज के प्रवेश द्वार समेत अन्य स्थलों पर पुलिस फोर्स तैनात रही।बड़े वाहनों का साइड लेन से आवागमन बंद किया गया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed