फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Deputy CM honored the BDO of Kaptanganj

Kushinagar News: डिप्टी सीएम ने कप्तानगंज के बीडीओ को किया सम्मानित

Wed, 06 Sep 2023 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 06 Sep 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Deputy CM honored the BDO of Kaptanganj
पडरौना। ग्राम्य विकास विभाग की तरफ से सोमवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान सभागार में आयोजित कार्यशाला में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कप्तानगंज के बीडीओ को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति का सर्वांगीण विकास हो, इसके लिए सरकार की तरफ से कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं को लाभार्थी तक पहुंचाना बीडीओ की जिम्मेदारी होती है। शासन और गांव के विकास की प्रमुख कड़ी बीडीओ ही हैं। उन्होंने कप्तानगंज बीडीओ प्रवीण कुमार शुक्ला को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। मंगलवार की बीडीओ ने बताया कि पर्यटक स्थल विकास, अमृत सरोवर, मिनी स्टेडियम, मनरेगा पार्क सहित अन्य योजनाओं को समय से पूरा करने के लिए प्रशासन गंभीर है। सभी सरकारी योजनाएं शासन की मंशा के अनुरूप संचालित की जाएंगी। इस दौरान आयुक्त ग्राम विकास, जीएस प्रियदर्शी, अपर मुख्य सचिव ग्राम विकास हिमांशु कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed