फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Deputy CM Brajesh Pathak addressed election rally in Kasya

UP Nikay Chunav 2023: कुशीनगर में बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश, गुंडा-मवाली बाहर नहीं, जेल गए या तो ऊपर

Fri, 28 Apr 2023 04:51 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी कसया (कुशीनगर)।
संवाद न्यूज एजेंसी कसया (कुशीनगर)। Published by: vivek shukla Updated Fri, 28 Apr 2023 04:51 PM IST
सार

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक शुक्रवार को कसया नगर के बस स्टेशन के बगल में स्थित बेनेट क्लब के परिसर में नगर निकाय चुनाव को लेकर चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकारी की संचालित योजनाओं को गिनाया।

विज्ञापन
Deputy CM Brajesh Pathak addressed election rally in Kasya
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक जनसभा को संबोधित करते हुए। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को कहा कि नगर में ट्रिपल इंजन के सरकार की बहुत आवश्यकता है। नगरों के विकास के लिए भाजपा ने पूरी ताकत लगा दी है। केंद्र और प्रदेश की सभी योजनाएं धरातल पर उतरेंगी। उन्होंने कहा कि गुंडा-मवाली बाहर नहीं हैं। वे या तो जेल चले गए या फिर ऊपर।

विज्ञापन


डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक शुक्रवार को कसया नगर के बस स्टेशन के बगल में स्थित बेनेट क्लब के परिसर में नगर निकाय चुनाव को लेकर चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकारी की संचालित योजनाओं को गिनाया। प्रदेश में सुशासन बताते हुए नगरपालिका और नगर पंचायत के सभी प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: अजब-गजब इश्क: दस बच्चों की मां को कुंवारे से हुआ प्यार, मंदिर में रचाई शादी
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार कुशीनगर के विकास को लेकर गंभीर है। जिस प्रकार सांसद व विधायक बनने के बाद सभी संसाधन जनता की सुविधा के लिए खर्च करते हैं, उसी तरह नगर पालिका भी करेंगी। लगभग हर जिले में मेडिकल कॉलेज देकर मुख्यमंत्री ने चिकित्सा व्यवस्था को मजबूत किया है। कुशीनगर में मेडिकल कॉलेज बन रहा है। प्रदेश के सभी जिलों में अपना मेडिकल कॉलेज होगा।

उन्होंने कहा कि गरीबों के इलाज के लिए हमारी सरकार आयुष्मान कार्ड बनाकर हर गरीब व्यक्ति को पांच लाख तक का इलाज मुफ्त में करा रही है। यूपीए की सरकार भ्रष्टाचार की दलदल में पहुंची तो उनके ही कई मंत्री जेल की हवा खाए। घोटालों का अंबार लग गया था। हमारी सरकार में आम जनता व गरीब लोगों को हर सुख सुविधा को ध्यान में रखकर विकास कार्य किया जा रहा है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी गरीबों को ध्यान में रखकर पक्का मकान दिया गया है। आज गरीब भी पक्के मकान में सोता है। कभी भी किसी माता बहन का पेट खराब हो जाता था तो काफी परेशान हो जाती थीं, लेकिन अब हर घर एवं हर जगह शौचालय बनवाकर यह समस्या खत्म कर दी गई।

कहा कि सभी माताओं-बहनो को धुआं से मुक्ति दिलाने के लिए मुफ्त में गैस सिलेंडर व कनेक्शन दिया गया। गरीबों को मुफ्त में राशन देकर हमारी सरकार कोरोना जैसी महामारी में भी लोगों को भूखमरी का शिकार नहीं होने दी। राशन पाकर गरीब खुश हैं। किसान सम्मान निधि पाकर किसान खुश हैं। जल जीवन मिशन के माध्यम से हर घर को शुद्ध पेयजल मिलने वाला है। प्रत्येक चुनाव में राम मंदिर का मुद्दा रहा करता था। आज वह मुद्दा खत्म हो गया।

इसे भी पढ़ें: 2.36 मिनट के वीडियो में दिख रही बेखौफ बदमाशों की दरिंदगी, पीड़िता बोली- मुझे कहीं का नहीं छोड़ा

उन्होंने कहा कि राम मंदिर को लेकर हम कहते थे, जब हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे, लेकिन विपक्षी कहते थे डेट बताइये, आज उनको जवाब मिल गया। राममंदिर को लेकर पूरी तैयारियां है। मंदिर 2024 में दर्शन के लिए खुल जाएगा। रामलला का दर्शन पूरी दुनिया करेगी। हमारे पीएम मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह ने अनुच्छेद 370 का मुद्दा भी खत्म कर दिया।

कहा कि विपक्षी कहा करते थे कि खून की नदियां बहेंगी, लेकिन एक मच्छर तक का भी खून नहीं बहा। आज कोई भी गुंडा-मवाली बाहर नहीं है। वह या तो जेल में है या ऊपर चला गया। बहन बेटियों को पढ़ने आते जाते समय शोहदे छेड़ते थे। आज लगभग 25,000 मुकदमे दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया। बहन बेटियां अपने को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। प्रदेश में कभी बिजली का दिन में रात में शिफ्ट हुआ करता था, लेकिन आज शहरों में 24 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली मिल रही है।

इस दौरान सांसद विजय कुमार दुबे, कुशीनगर विधायक पीएन पाठक सहित भाजपा के सभी प्रत्याशी, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed