उरुवा कांड: 2.36 मिनट के वीडियो में दिख रही बेखौफ बदमाशों की दरिंदगी, पीड़िता बोली- मुझे कहीं का नहीं छोड़ा
लोकलज्जा के डर से खामोश बैठी महिला अंदर ही अंदर टूट गई थी। लेकिन, वीडियो के वायरल होने के बाद उसे भी पता चल गया कि उसके साथ हुई घटना सबको पता चल गई है। महिला ने बताया कि लोकलज्जा के डर से ही शिकायत नहीं की थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में एक सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। इसमें सामूहिक दुष्कर्म की घटना दिल दहला देने वाली है। 21 अप्रैल को महिला अपने दोस्त के साथ बाइक से उरुवा बाजार आई थी। यहां पर खरीदारी करने के बाद वह फिर दोस्त के साथ लौट रही थी। रास्ते में समय माता मंदिर के बाद दोनों बैठकर बातचीत करने लगे। और फिर वहां पर अन्य लोगों के आने की वजह से बातचीत के लिए झाड़ी की ओर चले गए। इस दौरान आरोपी भीम ने अपने दो दोस्तों को भी फोन करके बुला लिया। इसके बाद तीनों झाड़ी के पास चले गए और मारपीट शुरू कर दी। दोस्त को मारने के साथ ही महिला से दुष्कर्म भी किया।
इसे भी पढ़ें: वायरल वीडियो से खुला दरिंदगी का खौफनाक खेल, हाथ पैर जोड़कर रहम की भीख मांगती रही पीड़िता
इसके बाद आरोपियों ने बाइक के पास आकर राधेश्याम के पर्स से 2170 रुपये और महिला के पर्स से 36 सौ रुपये और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। घटना का आरोपियों ने वीडियो भी बना लिया और फिर इसे बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई और पीड़िता की पहचान कर उससे तहरीर लेकर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई।
लोकलज्जा के डर से सामने नहीं आ रही थी महिला
घटना के बाद महिला आबरू और नकदी लूटने के बाद खामोशी से चली गई थी। लोकलज्जा के डर से वह सामने नहीं आई। न ही पुलिस में आकर शिकायत ही दर्ज कराई थी। बुधवार को सोशल मीडिया पर जब उसका वीडियो वायरल होने लगा तो पुलिस हरकत में आई और इसकी जानकारी होने के बाद महिला भी खुद के साथ हुए अपराध पर खुलकर बोली। महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
आरोपियों ने कहीं का न छोड़ा, उन्हें मिले सख्त सजा
उसके साथ गलत काम करने के साथ ही वीडियो भी बनाया। इतने तक भी चुप थी, लेकिन वीडियो को वायरल कर सम्मान भी खत्म कर दिया है। ऐसे बदमाशों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। महिला ने कहा कि आरोपियों को ऐसी सजा मिले कि कोई किसी महिला के साथ ऐसा करने के बारे में सोचे भी ना।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में युवती का हाथ पकड़कर शोहदों ने खींचा, चीखीं तो बरसाए थप्पड़
2.36 मिनट के वीडियो में दिख रही बेखौफ बदमाशों की दरिंदगी
सोशल मीडिया पर वायरल 2.36 मिनट के वीडियो में बेखौफ बदमाशों की दरिंदगी नजर आ रही है। मौके पर पहुंचे आरोपी पहले महिला और उसके दोस्त के साथ मारपीट करते है। फिर पुरुष दोस्त को मारपीट कर वहां से भगाने की कोशिश करते है।
वहीं एक आरोपी वहां पर खड़ा होकर पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाता रहता है। इसके बाद महिला से मारपीट कर आरोपियों ने उससे दुष्कर्म किया। इस दौरान महिला आरोपियों के सामने गिड़गिड़ाती रही। जोर जबरदस्ती न करने की दुहाई देती रही लेकिन, आरोपियों को इस सब से कोई फर्क नहीं पड़ा।
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं। गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। एसपी क्राइम इंदु प्रभा सिंह और एसपी साउथ अरुण सिंह की देखरेख में पूरी विवेचना को साक्ष्यों के आधार पर किया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।