{"_id":"6335e4b33c807822520adc5a","slug":"deputy-cm-asked-about-the-well-being-of-the-workers-kushinagar-news-gkp4522651125","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम ने कार्यकर्ताओं का पूछा कुशलक्षेम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम ने कार्यकर्ताओं का पूछा कुशलक्षेम
विज्ञापन
कुशीनगर पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक हुआ भव्य स्वागत। संवाद।
- फोटो : KUSHINAGAR
डिप्टी सीएम ने कार्यकर्ताओं का पूछा कुशलक्षेम
कसया में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया ब्रजेश पाठक का किया स्वागत
पडरौना। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बृहस्पतिवार देर शाम कसया पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। डिप्टी सीएम ने मौजूद नेताओं और पदाधिकारियों का हाल जाना।
सांसद विजय कुमार दुबे व विधायक पीएन पाठक के नेतृत्व में जिले के सभी विधायक व पदाधिकारी कसया में डिप्टी सीएम के स्वागत के लिए मौजूद थे। देर शाम जैसे ही वह कसया पहुंचे, गगनभेदी नारे के साथ उनका स्वागत किया गया। स्वागत से गदगद दिख रहे डिप्टी सीएम ने एक-एक कर सभी प्रमुख लोगों से कुशलक्षेम पूछा। देवरिया में कार्यक्रम संपन्न कर सड़क मार्ग से डिप्टी सीएम का काफिला कसया ओवरब्रिज के पास पहुंचा था।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र, पडरौना के विधायक मनीष जायसवाल, खड्डा विवेकानंद पांडेय, रामकोला के विधायक विनय प्रकाश गौड़, फाजिलनगर सुरेंद्र कुशवाहा आदि ने डिप्टी सीएम को बुके देकर व माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, ओमप्रकाश वर्मा, विनोद गिरि, मारकंडेय शाही, राकेश गिरी, रत्नेश श्रीवास्तव, संजय गुप्त, अमित पांडेय, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।