{"_id":"66e61fca9a86ebacbd0b6484","slug":"deprived-of-old-age-pension-by-showing-him-dead-on-paper-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-123124-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कागज में मृत दिखाकर वृद्धावस्था पेंशन से कर दिया वंचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कागज में मृत दिखाकर वृद्धावस्था पेंशन से कर दिया वंचित
Sun, 15 Sep 2024 05:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 15 Sep 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
खड्डा। बुजुर्ग को कागज में मृत दिखाकर वृद्धावस्था पेंशन से वंचित कर दिया गया है। परेशान व्यक्ति सरकारी दफ्तरों का चक्कर लगा रहा है, लेकिन उसकी सुनने वाला कोई नहीं है।
खड्डा ब्लॉक की ग्राम सभा सोहरौना के 69 वर्षीय जगदीश पुत्र भगवती को वृद्धावस्था पेंशन मिलती थी, जो उनके बुढ़ापे का सहारा थी। कुछ माह से बैंक खाते में पेंशन की धनराशि आनी बंद हो गई तो जगदीश परेशान हो गए। जब जांच कराई तो पता चला कि गांव के सचिव ने रिपोर्ट में लिख दिया है कि जगदीश की मौत हो गई है। जिंदा होते हुए मृत हो जाने की जानकारी से वृद्ध सन्न रह गया। अब जगदीश संपूर्ण समाधान दिवस के अलावा आला अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर सरकारी अभिलेखों में उन्हें जिंदा करने की गुहार लगा रहे हैं। बीडीओ विनीत कुमार यादव का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है कि जीवित व्यक्ति को सचिव ने मृत कैसे दर्शा दिया? जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद