{"_id":"67477eea6cbd5cf7f2065187","slug":"deprived-musahars-will-get-benefit-of-government-scheme-survey-started-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-127176-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: वंचित मुसहरों को मिलेगा सरकारी योजना का लाभ, सर्वे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: वंचित मुसहरों को मिलेगा सरकारी योजना का लाभ, सर्वे शुरू
Thu, 28 Nov 2024 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 28 Nov 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
कसया। सरकारी योजनाओं से वंचित मुसहर परिवारों को अभियान चलाकर जोड़ा जाएगा। टीम ने बस्ती में कैंप लगाकर पात्रता को देखते हुए योजना से जोड़ेगी। बुधवार को कसया ब्लॉक के गांव धुरिया भाठ एवं कुड़वा के पारस टोला में नोडल अधिकारियाें के नेतृत्व में गठित टीम ने सर्वे किया। इसकी रिपोर्ट डीएम को दी जाएगी। टीम ने मुख्य रूप से आवास, जाॅब कार्ड, पेंशन, आंगनबाड़ी से संचालित योजनाओं, शौचालय, विद्यालयों का कायाकल्प आदि का निरीक्षण किया। अति निर्धन परिवारों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए रिपोर्ट तैयार की गई।
नोडल अधिकारी जिला सेवा योजन संजय कुमार की टीम ने धुरिया भाठ गांव के मुसहरों परिवारों का सर्वे किया। इस गांव में 212 परिवार हैं। वहीं कुड़वा के पारस टोला में बीडीओ गोपीनाथ पाठक के नेतृत्व में 111 मुसहर परिवारों का सर्वे किया गया। वंचित लोगों को एक महीने के अंदर सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। इस दौरान एडीओ समाज कल्याण नीरज चतुर्वेदी, ग्राम प्रधान विजय बहादुर राय, प्रतिनिधि कामोद सिंह, अमलेश कुमार सिंह, अभय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।