फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Department jurisdiction over the two face to face

अधिकार क्षेत्र को लेकर दो विभाग आमने-सामने

Thu, 09 Jun 2016 11:29 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Thu, 09 Jun 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Department jurisdiction over the two face to face
कलेक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन देने जाते ग्राम विकास अधिकारी और कर्मचारी । - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। अधिकार क्षेत्र को लेकर ग्राम्य विकास विभाग और पंचायतीराज विभाग आमने-सामने हो गया है। बृहस्पतिवार को डीडीओ की अगुवाई में ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। पंचायतीराज विभाग पहले ही इस मामले को लेकर बैठक कर आंदोलन की घोषणा कर चुका है।
विज्ञापन



शासन स्तर पर पंचायतीराज विभाग को ग्राम्य विकास विभाग के अधीन लाए जाने की चर्चा है। इसके बाद से ही दोनों विभागाें के अफसर और कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश ग्राम्य विकास महापरिषद के संरक्षक और डीडीओ बीके पाठक की अगुवाई में संगठन से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। इनका कहना था कि कृषि उत्पादन में बढ़ोत्तरी, निर्धनता उन्मूलन और ग्रामीण सुविधाओं के विकास को में ध्यान में रखकर वर्ष 1952 में विकास खंडों की स्थापना की गई थी।
विज्ञापन


कृषि, कृषि रक्षा, सहकारिता, उद्यान, पशुपालन, पंचायतीराज, युवा कल्याण, लघु सिंचाई, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा, अर्थ एवं संख्या, चिकित्सा आदि विभागों के खंड स्तरीय अधिकारी खंड विकास अधिकारी के नियंत्रण में किए गए। बीडीओ ब्लाक स्तर पर 36 विभागों के बीच समन्वयक अधिकारी है। ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों ने पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों पर निहित स्वार्थों के लिए शासन की मंशा के विपरीत कार्य करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान ग्राम्य विकास महापरिषद के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार महेंद्र प्रताप चौबे, पीडी राजेंद्र प्रसाद, बीडीओ सतीश सिंह, कार्तिकेय मिश्र, ग्राम विकास अधिकारी शैलेंद्र मल्ल, विनोद दूबे, केके मिश्र, वीरेश्वर सिंह, अमित शुक्ला, प्रत्यूष शुक्ला, जय सिंह, राघवेंद्र राव, अशोक यादव, भगवंत प्रसाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed