{"_id":"6a8b5aa76e89e0c12407cae1","slug":"young-man-climbed-tower-to-call-teenager-came-down-three-hours-later-kushinagar-news-c-205-1-ksh1042-166387-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: किशोरी को बुलाने के लिए टावर पर चढ़ा युवक, तीन घंटे बाद उतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: किशोरी को बुलाने के लिए टावर पर चढ़ा युवक, तीन घंटे बाद उतरा
विज्ञापन
पेमली गांव स्थित मोबाइल टावर पर चढ़े युवक को नीचे उतरने के लिए मनाते मंसुरगंज चौकी प्रभारी व ग्
- फोटो : Samvad
बोदरवार। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पेमली गांव में रविवार की सुबह 20 वर्षीय युवक गांव में मोबाइल टावर पर चढ़ गया। इसकी खबर फैलते ही भीड़ जुट गई। युवक नीचे उतरने के लिए तैयार नहीं था और किशोरी को बुलाने की मांग करते हुए टावर से कूदने की धमकी देने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब तीन घंटे तक समझा-बुझाकर युवक को नीचे उतारा और महराजगंज जिले के भिटौली पुलिस को सुपुर्द कर दिया। युवक के खिलाफ भिटौली थाने में किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने की प्राथमिकी दर्ज है।
पेमली गांव निवासी बादल (20) रविवार सुबह करीब छह बजे टावर पर चढ़ गया। लोगों ने उसे काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ा रहा। युवक का कहना था कि किशोरी से उसका प्रेम संबंध है। घर वालों ने उसे कहीं रिश्तेदारी में भेज दिया है। वह किशोरी को बुलाने की मांग कर रहा था। उसका कहना था कि जब तक लड़की नहीं आएगी, वह टावर से नहीं उतरेगा और वियोग में टावर से कूदकर अपनी जान दे देगा।
सूचना मिलते ही मंसूरगंज चौकी इंचार्ज अनिल कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवक से लगातार बातचीत करते हुए उसे समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस युवक को उतारने में सफल रही। युवक के सुरक्षित उतरते ही पुलिस और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। थानाध्यक्ष धीरेंद्र राय ने बताया कि बताया कि युवक का एक किशोरी से प्रेम संबंध है। महराजगंज जिले के भिटौली थाने में युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए भिटौली पुलिस शनिवार की शाम को दबिश दी थी लेकिन वह भाग गया। रविवार को सुबह को आरोपी युवक पर मोबाइल टावर पर चढ़कर पुलिस से बचने के लिए दबाव बना रहा था। उसे हिरासत में लेकर भिटौली पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।