फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Deoria's team reached the final after defeating Patna

Kushinagar News: पटना को हराकर फाइनल में पहुंची देवरिया की टीम

Sat, 10 Jan 2026 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 10 Jan 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Deoria's team reached the final after defeating Patna
फुटबॉल खेलते ​खिलाड़ी।
तरयासुजान। क्षेत्र के नेहरू इंटर कॉलेज तरयासुजान के खेल परिसर में आयोजित रामराज आल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता के पांचवें दिन सेमीफाइनल मुकाबला हुआ। इसमें देवरिया की टीम ने पटना को चार गोल से पराजित कर फाइनल में जगह पक्की कर ली।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा नेता डॉ. विजय राय और डॉ. आशीषधर दुबे ने यंग इलेवन एफसी क्लब पटना और मदनी क्लब देवरिया के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर सेमीफाइनल मैच शुरू कराए। दोनों टीम के बीच हुए जबरदस्त मुकाबला में देवरिया की टीम ने पटना की टीम के खिलाफ पहले हाफ में ही दो गोल करके बढ़त बनाई। मध्यांतर के बाद पुन: आमने-सामने हुए खिलाड़ियों ने कड़ाके की ठंड के बीच खूब पसीना बहाया, लेकिन देवरिया की टीम के आगे पटना की टीम पस्त दिखी। मध्यांतर के बाद देवरिया की टीम ने पुन: पटना के खिलाफ दो और गोल दाग कर 4-0 से बढ़त बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed