{"_id":"67acee9c2428efcce5081334","slug":"deoria-defeated-kolkata-by-one-goal-in-a-thrilling-match-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-131995-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: रोमांचक मुकाबले में देवरिया ने कोलकाता को एक गोल से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: रोमांचक मुकाबले में देवरिया ने कोलकाता को एक गोल से हराया
Thu, 13 Feb 2025 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 13 Feb 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार। तमकुही ब्लॉक के ग्राम पंचायत बरवा राजापाकड़ के सीताराम चौराहा खेल मैदान में संजय स्पोर्टिंग क्लब बरवा राजापाकड़ के तत्वावधान में आयोजित 46वें ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता का तीसरे क्वार्टर फाइनल खेला गया। इसमें मेडिकल काॅलेज देवरिया ने लाइफ एकेडमी क्लब कोलकाता को एक गोल से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
बुधवार को खेले गए मैच में हाफ टाइम तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। हाफ टाइम के बाद दोनों टीमें गोल करने की जद्दोजहद में जुट गईं। इसमें 14वें मिनट में देवरिया को कामयाबी मिली। इस गोल के साथ देवरिया ने 1-0 की बढ़त बना ली। इसके बाद दोनों ही टीमें गोल करने के लिए आक्रमण करती रहीं, लेकिन दोनों को ही कामयाबी नहीं मिली। देवरिया का एकमात्र गोल उसके लिए संजीवनी साबित हुआ और टीम ने 1-0 से मैच को जीत लिया।
मुख्य निर्णायक खुर्शेद आलम, लाइनमैन ज्ञान प्रकाश चौहान व प्रभात मिश्र तथा महमूद अंसारी ने कमेंट्री की। मुख्य अतिथि व्यवसायी राजू जायसवाल व विशिष्ट अतिथि प्रधान रमेश गुप्ता व मनोज पटेल ने मैच का शुभारंभ कराया।