फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dent even before transfer, movement starts after repair

Kushinagar News: हस्तांतरण से पहले ही डेंट, मरम्मत के बाद आवाजाही शुरू

Fri, 29 Nov 2024 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 29 Nov 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Dent even before transfer, movement starts after repair
पकवा इनार (कुशीनगर)। हस्तांतरित होने से पहले करोड़ों की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर नवनिर्मित कुशीनगर ओवरब्रिज की सड़क में चकती लगानी पड़ी है। इसे लगाने के लिए झुंगवा कट से ही रूट डायवर्ट किया गया था। इस दौरान गोरखपुर और बिहार की तरफ से आने वाले वाहनों को सर्विस रोड से होकर गुजरना पड़ा। बुधवार को फिर इस पर आवागमन शुरू हो गया है। कार्यदायी संस्था का दावा है कि यह डायवर्जन ओवरब्रिज के ऊपर बनी सड़क की मरम्मत व जांच कार्य के लिए किया गया था। आगे भी ऐसा करना पड़ सकता है। निर्माण में गुणवत्ता संबंधी कोई दिक्कत नहीं है। तय मानक के मुताबिक ही ओवरब्रिज नवनिर्मित कराया गया है। सड़क हादसों पर लगाम और सुगम आवागमन के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर कुशीनगर व गोपालगढ़ में दो ओवरब्रिज का निर्माण कराया है। दोनों ओवरब्रिज लगभग बनकर तैयार हैं। उनसे वाहनों का आवागमन भी हो रहा है, लेकिन बीते तीन दिनों तक कार्यदायी संस्था जेके इंजीकान प्राइवेट लिमिटेड की ओर से कुशीनगर में ओवरब्रिज की सड़क में कुछ स्थानों पर छोटी और लंबी पतली चकती लगाई गई है, हालांकि संस्था के जिम्मेदार इसे सड़क व ओवरब्रिज निर्माण में आने वाली सामान्य स्थिति बता रहे हैं। उनकी दावा है कि नवनिर्मित सड़क में ‘टायर मार्क’ आते हैं। उन्हें हस्तांतरित होने से पहले रेक्टिफाइड तरीके से मरम्मत कर मशीनों से जांच की जाती है। महीने के अंत तक राजमार्ग प्राधिकरण को हस्तांतरित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed