फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Demu passenger train running on Kaptanganj route cancelled till 30th

Kushinagar News: कप्तानगंज रूट पर चलने वाली डेमू पैसेंजर ट्रेन 30 तक निरस्त

Sun, 21 Sep 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 21 Sep 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Demu passenger train running on Kaptanganj route cancelled till 30th
तमकुहीरोड। कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर नियमित चलने वाली थावे-नकहाजंगल और नकहा जंगल-डेमू पैसेंजर 30 सितंबर तक निरस्त रहेगी। पूर्वोत्तर रेलवे की तरफ से गोरखपुर से डोमिनगढ़ और गोरखपुर से नकहा जंगल के बीच होने वाले थर्ड लाइन व दोहरीकरण का विस्तार कार्य को लेकर हुए ब्लॉक के चलते इस ट्रेन को निरस्त किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पूर्वोत्तर रेलवे ने 22 सितंबर से गोरखपुर से डोमिनगढ़ के बीच चार किलोमीटर थर्ड लाइन के लिए कमिशनिंग और गोरखपुर से नकहा जंगल के बीच पांच किलोमीटर दोहरीकरण कार्य के लिए ब्लॉक की घोषणा की है। इसके चलते इस रूट से चलने वाली कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। वहीं 36 ट्रेनों का रूट डायवर्जन कर दिया गया है, जबकि 46 ट्रेनों का शार्ट टर्मिनेशन कर दिया गया है। इसका असर थावे-कप्तानगंज रेल मार्ग पर भी पड़ा है। कप्तानगंज थावे मार्ग पर नियमित सुबह में दस बजे थावे से नकहा जंगल तक चलने वाली 75105 डेमू पैसेंजर ट्रेन को 27 सितंबर तक के लिए निरस्त कर दिया गया है। इसी तरह शाम के समय नकहा जंगल से थावे तक चलने वाली 75106 डेमू पैसेंजर ट्रेन को 22 सितंबर से 30 सितंबर तक के लिए निरस्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed