{"_id":"64ea4d2e3f2d4920b30ccfd4","slug":"demsel-found-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-3650-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: युवती को पुलिस ने किया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: युवती को पुलिस ने किया बरामद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। बरवापट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव से 12 दिन पूर्व गुमशुदा युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस इस मामले में विधिक कार्रवाई में जुटी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने बीते 14 अगस्त को पुलिस को तहरीर दी थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी परिजनों से नाराज होकर कहीं चली गई है। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई।
एसओ उमेश कुमार सिंह ने बताया कि उनकी अगुवाई में पुलिस टीम ने गुमशुदा लड़की को शनिवार को हनुमान चौक से बरामद कर लिया है। इस मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के दौरान हेड कांस्टेबल प्रभाकर यादव, महिला कांस्टेबल प्रीति सोनकर आदि मौजूद रहीं।