फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Demonstration to stop illegal sand mining

Kushinagar News: बालू का अवैध खनन बंद कराने को लेकर प्रदर्शन

Sun, 15 Dec 2024 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 15 Dec 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Demonstration to stop illegal sand mining
मंसाछापर। कटाई भरपुरवा गांव के लोगों ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। इसमें लोगों ने बड़ी गंडक नदी से अवैध बालू खनन और बिहार से केवीए बंधे से होकर बालू लदे वाहनों की आवाजाही रोकने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि जटहां बाजार थाना क्षेत्र के कटाई भरपुरवा गांव के पास बड़ी गंडक नदी से बालू माफिया अवैध रूप से खनन कर रहे हैं। रात के समय बेरोकटोक यह धंधा चल रहा है। बिहार से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर-ट्राॅली और ट्रकों पर ओवरलोड कर बालू बंधे से ले जाया जाता है, जिससे बंधा कमजोर हो रहा है। ग्रामीणों ने बड़ी गंडक नदी से हो रही बालू खनन को रोकने की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान अब्दुल अंसारी, अजीज, सलीम, इन्नर राय, नीरज राय, कमलेश राय, शकूर अंसारी, मीना देवी, विशाल भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed