{"_id":"68c9c544e8ec76a9b70f706c","slug":"demonstration-to-end-the-requirement-of-tet-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-145445-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने के लिए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने के लिए प्रदर्शन
Wed, 17 Sep 2025 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 17 Sep 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते शिक्षक। स्रोत-सोशल मीडिया
पडरौना। प्राथमिक शिक्षक संघ की तरफ से मंगलवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया। इसमें शिक्षकों ने प्राथमिक शिक्षकों को टीईटी से छूट देने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों ने कहा कि निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 प्रभावी किया गया था। इस अधिनियम के तहत इसके प्रभावी होने से पहले टीईटी अनिवार्य नहीं थी। इससे स्पष्ट है कि निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत 25 अगस्त, 2010 के बाद न्यूनतम योग्यता में शिथिलता प्राप्त करके नियुक्त हुए हैं।
ऐसे में 29 जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी की अर्हता हासिल करना अनिवार्य नहीं है। शिक्षकों ने पीएम को संबोधित अपर एसडीएम अनिल कुमार को दिए गए ज्ञापन में शिक्षकों ने 29 जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को सेवारत रहने अथवा पदोन्नति के लिए टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य नही करने की अनिवार्यता समापत करने की मांग की। इस दौरान जिला संयोजक राजकुमार सिंह, अनूप सिंह, अरविंद सिंह, अरुणेंद्र राय, रामदिनेश सिंह आदि मौजूद रहे।