{"_id":"61534c398ebc3e04c222bf7d","slug":"demonstration-against-the-case-filed-against-congressmen-kushinagar-news-gkp4109643148","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेसियों पर दर्ज केस के विरोध में प्रदर्शन
कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर एडीएम को ज्ञापन सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। इसमें प्रदेश के प्रतापगढ़ जिला स्थित श्रृंगीपुर में हुए बवाल के बाद कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी और विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्र पर दर्ज मुकदमे की निंदा करते हुए कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की।
जिला मुख्यालय पर जुटे कांग्रेसियों ने सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यूपी की सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए चेताया कि यदि सरकार की तरफ से एकपक्षीय कार्रवाई बंद नहीं हुई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। पूर्व जिलाध्यक्ष रामविलास सिंह ने कहा कि गरीब कल्याण मेले में पहुंचे वरिष्ठ नेता के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने बदसलूकी की। उनके समर्थकों पर हमला बोला और मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद जिला प्रशासन ने एकपक्षीय कार्रवाई करते हुए कांग्रेस नेता पिता-पुत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। इसके बाद कांग्रेस ने राज्यपाल से मांग किया कि झूठे और बेबुनियाद मुकदमे तत्काल वापस लिए जाएं। इस दौरान राधेश्याम पासवान, धनंजय सिंह पहलवान, ऋषिकेश मिश्र, आदित्य तिवारी, अमित मिश्र, रविंद्र विश्वकर्मा, प्रमोद पांडेय, अमरेंद्र प्रताप मल्ल, असलम शेख, निकेश सिंह, नंदलाल चौहान, मंशा देवी, असलम मंसूरी, विकास सिंह आदि मौजूद रहे।