फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   demanding money audio by SI viral

मुकदमे की विवेचना के लिए रुपये मांगने का ऑडियो वायरल

Mon, 19 Oct 2020 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
demanding money audio by SI  viral
मुकदमे की विवेचना के लिए रुपये मांगने का ऑडियो वायरल
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष ने एसपी से मिलकर की शिकायत, ऑडियो टेप भी सुनाया
एसपी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का दिया आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र में मारपीट व छेड़खानी के एक मामले में आरोपी पक्ष पर लगी धाराओं को विवेचना के दौरान भी बरकरार रखने के एवज में पीड़ित पक्ष से ही रुपये मांगने का एक ऑडियो वायरल हुआ है। ऑडियो टेप एक एसआई व फरियादी के परिजनों के बीच का बताया जा रहा है। एसपी ने इस मामले में जांच कराकर कार्रवाई की बात कही है। यह मामला सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहा है।

सोमवार को अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र का एक युवक एसपी विनोद कुमार सिंह से मिलने आया। युवक ने अपना प्रार्थना पत्र देने के अलावा एसपी को एक ऑडियो क्लिप सुनाई। एक मिनट 26 सेकेंड की इस ऑडियो क्लिप में एक एसआई मुकदमे की विवेचना के दौरान होने वाले खर्च की डिमांड फरियादी से ही कर रहा है। एसआई कहते हुए सुना जा रहा है कि मुकदमे के खर्च के लिए कम से कम तीन-चार हजार रुपये देने पड़ेंगे। महिला सिपाही को फोटो खिंचाने के लिए एक हजार रुपये व गाड़ी में डीजल के लिए एक हजार रुपये देने की बात कही जा रही है। जबकि फरियादी महज 500 रुपये ही अपने पास होने की दुहाई दे रहा है। जल्दी रुपये नहीं मिलने पर एसआई मुकदमे की रिपोर्ट जमा करने में देरी की बात कह रहा है। एसपी से मिलने गए फरियादी का कहना था कि वह पहले भी कई बार इस मामले में जांच व रिपोर्ट लगाने के लिए रकम दे चुका है। इस संबंध में एसपी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। ऑडियो क्लिप में सुनाई दे रही आवाज किसकी है, यह जांच के बाद ही प्रकाश में आएगा। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed