{"_id":"65e22cc10d94c4276002f989","slug":"demand-to-vacate-possession-of-haat-bazaar-land-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-113446-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हाट बाजार की जमीन से कब्जा खाली कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हाट बाजार की जमीन से कब्जा खाली कराने की मांग
Sat, 02 Mar 2024 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 02 Mar 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
पटहेरवा। हाट बाजार की जमीन पर लोग कब्जा कर मवेशियों को बांध रहे हैं, जबकि बाजार निजी जमीन पर लग रहा है। शिकायत के बाद भी तहसील प्रशासन हाट बाजार की जमीन से कब्जा खाली कराने में रुचि नहीं ले रहा है। तहसील दिवस में भी लोगों ने इसकी शिकायत की है। गांव के एक व्यक्ति ने राजस्व कर्मियों की भूमिका पर सवाल खड़ा करते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर इसकी शिकायत की है।
पटहेरवा निवासी मुन्ना शर्मा ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत किया है कि पटहेरवा में साप्ताहिक बाजार लगाने के लिए साल 2017 में शासन की ओर से करीब 20 लाख की लागत से हाट बाजार का निर्माण कराया गया था। लेकिन बाजार पटहेरवा की जगह पटहेरिया में एक व्यक्ति की भूमि पर लगता है और इसके एवज में दुकान लगाने वालों से वसूली की जाती है।जबकि बाजार लगाने के लिए हाट बाजार की जमीन पर बने टिन शेड और आस-पास की खाली जमीनों पर लोग कब्जा कर अपनी मवेशियों को बांध रहे हैं। इसकी वजह से ग्राम पंचायत को करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हो रहा है। प्रकरण की जांच कर बाजार को आवंटित भूमि पर ही लगाने की मांग की गई है।