फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Demand to register names on populated land

Kushinagar News: आबादी की जमीन पर नाम दर्ज कराने की मांग

Wed, 07 Feb 2024 03:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 07 Feb 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Demand to register names on populated land
तमकुहीराज। पूर्व विधायक व पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की अगुआई में मंगलवार को भगवानपुर गांव के लोग तहसील कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शन कर मंडलायुक्त को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। आबादी की जमीन पर पूर्व में हुए पट्टे के आधार पर लोगों का नाम दर्ज कर कब्जा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू ने कहा कि तहसील क्षेत्र के विरवट कोन्हवलिया में 1989 में बाढ़ से करीब 300 घर नारायणी नदी में विलीन हो गए थे। बेघर हुए लोगों को तत्कालीन एसडीएम सीआर यादव ने सेवरही ब्लॉक के भगवानपुर के आराजी संख्या 605 व 609 में बसाया था। बाढ़ पीड़ितों के लिए विभिन्न सरकारों ने सड़क, बिजली, आवास आदि की सुविधाएं भी उपलब्ध कराईं। इन लोगों ने मेहनत मजदूरी कर मकान भी बनाया। बाढ़ पीड़ित लोगों के पास भगवानपुर गांव के निवासी के तौर पर राशन कार्ड, परिवार रजिस्टर की नकल, आधार कार्ड, बिजली कनेक्शन आदि के प्रमाण भी हैं। वर्ष 2001 में साजिश के तहत भूमाफिया ने इस जमीन काे कृषियुक्त पट्टा करा लिया। अब बाढ़ विस्थापित 300 परिवारों पर जमीन खाली करने का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने चेताया कि बाढ़ पीड़ित विस्थापितों के साथ यदि न्याय नहीं हुआ, तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा। लोगों ने एसडीएम विकास चंद को ज्ञापन देकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व ग्राम प्रधान रामाधार यादव, दशरथ सिंह, अमित सिंह, विकास कुमार, रंजन कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed