{"_id":"64821ac7a302b83c180052b6","slug":"demand-to-open-sugar-mill-kushinagar-news-c-7-1-199324-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जिले की बंद पड़ी चीनी मिलों को चलवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जिले की बंद पड़ी चीनी मिलों को चलवाने की मांग
Thu, 08 Jun 2023 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 08 Jun 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता) की तरफ से बृहस्पतिवार को कैबिनेट मंत्री आशीष सिंह पटेल को मांगपत्र भेजा गया। इसमें लक्ष्मीगंज चीनी मिल समेत जिले की बंद पड़ी अन्य सभी चीनी मिलों को चालू कराने की मांग की गई है।
जिलाध्यक्ष रामचंद्र सिंह, चेतई प्रसाद, नरेंद्र सिंह, राम सिंह, अशोक, श्याम लाल, विजय कुमार, मोतीलाल आदि की तरफ से संयुक्त हस्ताक्षर युक्त पत्र में बताया गया है कि कुशीनगर गन्ना बाहुल्य जनपद है। जिले के किसान गन्ना की फसल को नकदी फसल के रूप में बोते हैं।
लक्ष्मीगंज चीनी मिल समेत जिले की अन्य कई चीनी मिले बीते कई वर्षों से बंद पड़ी हैं। इससे किसानों को जिले की अन्य चीनी मिलों को गन्ना बेचना पड़ता है। इससे किसानों का गन्ना समय से नहीं गिरता है, जिससे किसान अन्य फसलों की बुआई करने के लिए कम कीमत पर गन्ना बेच देते हैं।
विज्ञापन
इन चीनी मिलों को चालू करने के लिए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री समेत अन्य राजनेताओं से मांग की जा चुकी है। इसके बाद भी मिल चलाने की दिशा में कोई कार्रवाई नही हुई। इससे किसानों में नाराजगी है। उन्होंने इन बंद चीनी मिलों को शीघ्र चालू कराने की मांग की है।