फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Demand to open closed sugar mills

बंद चीनी मिलें चालू कराने की मांग

Sun, 31 Dec 2017 12:14 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Sun, 31 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
Demand to open closed sugar mills
बंद चीनी मिलें चालू कराने की मांग - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। अखिल भारतीय नवनिर्माण पार्टी की तरफ से शनिवार को किसान दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने सरकार पर बंद पड़ी चीनी मिलों को चालू कराने के लिए गंभीर नहीं होने का आरोप लगाया। कार्यक्रम में किसानों की अन्य समस्याओं पर भी चर्चा हुई। 
विज्ञापन


शनिवार को सुबह करीब 11 बजे जनपद मुख्यालय स्थित बुद्धा पार्क में शुरू हुए इस कार्यक्रम में काफी संख्या में किसान पहुंचे थे। इसमें अखिल भारतीय नवनिर्माण पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष ललिता कटियार ने कहा कि कुशीनगर जिले में पांच चीनी मिलें कई साल से बंद पड़ी हैं। यहां के गन्ना किसानों को वाजिब मूल्य नहीं मिल रहा है। ऐसी हालत में उन्हें अपना गन्ना औने-पौने दाम पर बेचना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि इसके लिए सरकार ठोस पहल नहीं करती है तो पार्टी की तरफ से प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि गन्ने की तरह धान और गेहूूं की फसलों के लिए सरकार गंभीर नहीं है। प्रशासन भी इस मामले में सक्रियता नहीं दिखा रहा है। धान खरीद के सीजन में भी किसानों को इसे बेचने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में हल्दी, केला, आलू की अच्छी पैदावार के बावजूद उसके भंडारण की व्यवस्था न होने, बिजली दरों में वृद्धि, बेरोजगारी की समस्याओं पर भी चर्चा की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान रामसूरत सिंह, कन्हैया सिंह, डॉ. ओंकार प्रजापति, आदर्श सिंह, रवि मौर्या, डॉ. विजय सेन, जय सिंह, सुशीला विश्वकर्मा, तेज प्रताप सिंह, अनुप कुमार चौधरी, अखंड प्रताप सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed