{"_id":"6733bce532ae601cce085b34","slug":"demand-to-increase-honorarium-and-payment-of-dues-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-126328-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मानदेय बढ़ाने और बकाया भुगतान कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मानदेय बढ़ाने और बकाया भुगतान कराने की मांग
Wed, 13 Nov 2024 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 13 Nov 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। अखिल भातरीय मध्याह्न भोजन रसोइया महासंघ ने मंगलवार को कलक्ट्रेट गेट और बीएसए कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। रसोइयों का मानदेय बढ़ाने और बकाया मानदेय दिलाने समेत अन्य मांगों को संबंधित ज्ञापन सौंपा गया।
धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ गौतम ने कहा कि रसोईयों को मानदेय देने के लिए शासन की तरफ से बजट आने के बाद भी विभाग की लापरवाही से उन्हें समय से मानदेय नहीं दिया जाता है। रसोईयों से एमडीएम बनवाने के अलावा दूसरे कार्य कराकर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। इससे रसोइयों में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि रसोइयों को दो हजार रुपये मानदेय मिल रहा है। इसमें उनका भरण पोषण नहीं हो रहा है। इसे बढ़ाया जाना चाहिए। इसके बाद विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन कलक्ट्रेट प्रभारी को सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान संगीता यादव, छोटेलाल यादव, किरन गिरी, रामपत राम, सुनील गोविंद राव, कुसमावती देवी, रमेश प्रजापति, रामकिशोर यादव, गीता यादव, रेखा गुप्ता, नत्थू यादव आदि मौजूद रहे।