फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Demand to connect Bansi Ghat with the Ram-Janaki Link Road

Kushinagar News: बांसी घाट को रामजानकी लिंक मार्ग से जोड़ने की मांग

Thu, 06 Aug 2026 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 06 Aug 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Demand to connect Bansi Ghat with the Ram-Janaki Link Road
पडरौना। राज्य पिछड़ वर्ग कल्याण आयोग के सदस्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मांग पत्र सौंपा है। बांसी घाट को रामजानकी लिंक मार्ग से जोड़ने की मांग की।मुख्यमंत्री को दिए गए मांग पत्र में राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के सदस्य फूलबदन कुशवाहा ने कहा कि नेपाल के पहाड़ों से निकल कर पडरौना तहसील को जोड़ने वाली बांसी नदी शिवघाट के पास नारायणी नदी में समाहित होती है। मान्यता है कि विवाह के बाद प्रभु श्रीराम ने गुरु वशिष्ठ के साथ मिथिला (जनकपुर) से अयोध्या जाते समय बांसी नदी के तट पर विश्राम किया था। अगली सुबह बांसी नदी में भगवान श्रीराम ने स्नान किया था। वहां आज भी माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाते हैं। यदि इस पौराणिक स्थल को सरकार की तरफ से प्रस्तावित राम-जानकी मार्ग जो अयोध्या से जनकपुर को जोड़ने के लिए बनाई जा रही है। इस मार्ग से कुशीनगर के बांसी नदी घाट को जोड़ दिया जाए तो इस स्थान की महत्ता और बढ़ जाएगी। मुख्यमंत्री ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed