फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Demand for the abatement of sand mining strap on the MLA sitting.

विधायक बैठे धरने पर, बालू खनन का पट्टा निरस्त करने की मांग

Mon, 05 Feb 2018 12:00 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Mon, 05 Feb 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
Demand for the abatement of sand mining strap on the MLA sitting.
ध्‍ारना - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
तमकुहीराज।बिरवट कोन्हवालिया में एपी बांध की सुरक्षा के मद्देनजर बालू घाट का पट्टा निरस्त करने की मांग को लेकर तमकुहीराज के विधायक अजय कुमार लल्लू ने रविवार को दूसरे दिन भी धरना दिया। वहां बाढ़ खंड के अधिकारियों ने पहुंचकर विधायक से वार्ता की, लेकिन विधायक का कहना था कि जब तक बालू घाट का पट्टा निरस्त कर नहीं किया गया तो आंदोलन को जारी रखेंगे। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बिरवट कोन्हवालिया गांव के सामने बड़ी गंडक नदी में बालू घाट के लिए पट्टा किया गया है। इससे गांव को सुरक्षित रखने के लिए क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू शनिवार से ही धरना दे रहे हैं। उनके साथ गांव के कई लोग धरना में शामिल हैं।
विज्ञापन


रविवार को धरनास्थल पर लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि प्रशासन ने मनमाने ढंग से इस क्षेत्र में बालू खनन का पट्टा कर दिया है। जबकि इस नदी का बांध जर्जर हो चुका है। बालू खनन से बंधे को खतरा पहुंच सकता है, जिसका नुकसान आस-पास के गांवों के लोगों को भुगताना पड़ेगा।
विज्ञापन


धरना को जिला पंचायत सदस्य अरविंद सिंह पटेल, दीनानाथ सिंह, ओमप्रकाश सिंह, गौतम सिंह, शर्मा यादव, व्यास कुशवाहा आदि ने भी संबोधित किया। धरनास्थल पर एसडीएम तमकुहीराज गुलाबचंद, बाढ़खंड के एक्सईएन भरत राम, सहायक अभियंता पीसी त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी पहुंचे और विधायक से वार्ता कर धरना समाप्त करने की गुजारिश की, लेकिन विधायक ने कहा कि जब तक बालू खनन का पट्टा निरस्त नहीं किया जाता, तब तक धरना बंद नहीं होगा। इस दौरान विधायक के साथ धरना में ग्राम प्रधान हीरालाल यादव, बृजकिशोर सिंह, शंभू यादव, लल्लन चौधरी, ललित सिंह, सुभाष सिंह पटेल, बलिराम निषाद, अनिल कुशवाहा, जयप्रकाश सिंह, हरिकिशुन यादव, रंजेश सिंह, दुर्गा यादव, विकास तिवारी, मनोज यादव सहित कई लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed