फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Demand for payment of outstanding honorarium

बकाया मानदेय भुगतान कराने की मांग

Sat, 17 Sep 2022 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Demand for payment of outstanding honorarium
छह माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज आशाओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगाया ताला। - फोटो : KUSHINAGAR
बकाया मानदेय भुगतान कराने की मांग
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी को आशा व संगिनी कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
दुदही। स्थानीय सीएचसी परिसर में बकाया मानदेय भुगतान की मांग के समर्थन में आशा व संगिनी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन शनिवार को छठवें दिन भी जा रहा। लोगों ने मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
संगिनी संघ की ब्लॉक अध्यक्ष किरन राय व आशा संघ की अध्यक्ष रीता पटेल ने कहा कि छह माह से मानदेय नहीं मिलने से कार्यकर्ताओं की माली हालत खराब हो गई। उन्होंने चेताया कि जब तक मानदेय नहीं मिलेगा, आंदोलन चलता रहेगा। शनिवार को धरने की सूचना पर फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा सीएचसी पहुंचे। उन्होंने आशा व संगिनी कार्यकर्ताओं की बातें सुनकर सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया से वार्ता कर प्रदर्शन समाप्त करने की अपील की, लेकिन आशा कार्यकर्ता अपनी मांग पर अड़ी रहीं। आशा संघ की अध्यक्ष रीता पटेल ने कहा कि मानदेय भुगतान की मांग को लेकर डीएम और सीएमओ से पूर्व में कई बार वार्ता की जा चुकी है।
विज्ञापन

इस दौरान संघ के संरक्षक देवेंद्र राय, किरन राय, किरन तिवारी, शीला राय, गीता सिंह, सुशीला देवी, पूनम, शशिकला पांडेय, तारामती देवी आदि मौजूद रहीं।
आशा कार्यकर्ताओं ने आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी
पडरौना। तमकुही सीएचसी परिसर में मंगलवार से चल रहा संगिनी और आशा कार्यकर्ताओ का आंदोलन तेज हो गया है। इन्होंने मांगे पूरी होने ते आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानदेय एवं अन्य कार्यो के लिए मिलने वाले बकाया भुगतान की मांग को लेकर संगिनी व आशा कार्यकर्ता शांतिपूर्ण आंदोलन कर रही थीं। शनिवार को संगिनी इंद्रावती सिंह की अगुवाई में कार्यर्क्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. अमित राय को ज्ञापन देकर कोविड-19, बाल स्वास्थ्य मिशन, पल्स पोलियो, आयुष्मान कार्ड, ई-कवच आदि कार्यों का बहिष्कार कर आंदोलन तेज करने चेतावनी दी। इस दौरान बेबी यादव, अमिता श्रीवास्तव, संगीता पांडेय, पार्वती देवी, सुभावती देवी, नंदिता देवी, मीरा देवी, उषा, मीरा, सरोज, सुगंती आदि मौजूद रही।

सीएचसी पर लगाया ताला, डॉक्टर ने खुलवाया
कुबेरस्थान। छह माह से मानदेय नहीं मिलने पर धरना प्रदर्शन कर रही आशा कार्यकर्ताओं ने सीएचसी के मेन गेट पर ताला बंद कर दिया। इससे स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हो गईं। प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक ने किसी तरह समझा बुझाकर ताला खुलवाया तब जाकर अस्पताल की सेवायें बहाल हो पाईं। शनिवार को प्रदर्शन करने पहुंचीं आशा कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य सेवाएं ठप करने की चेतावनी दी। कुछ देर के बाद ही उन लोगों ने गेट पर ताला बंद कर दिया। इसकी जानकारी होने पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रजनीश कुमार श्रीवास्तव पहुंचे। उन्होंने सभी को समझाबुझाकर शांत कराया। इससे करीब डेढ़ घंटे तक गेट बंद रहा। बारिश होने की वजह से सीएचसी पर कम मरीज पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed