फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   demand for overbridge on black spot

Kushinagar News: ब्लैक स्पाॅट पर ओवरब्रिज बनाने की मांग

Fri, 11 Aug 2023 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 11 Aug 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
demand for overbridge on black spot
फोटो है।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को डीएम को संबोधित कलेक्ट्रेट प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें एनएच-28 स्थित सलेमगढ़, पटहेरिया और फाजिलनगर बघौच मोड़ के चिह्नित ब्लैक स्पॅट पर ओवरब्रिज बनाने की मांग की।
जिलाध्यक्ष मनोज सिंह की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। वहां से मांगों के पक्ष में नारेबाजी करते हुए डीएम कार्यालय पहुंचे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि एनएच-28 स्थित सलेमगढ़, पटहेरिया और फाजिलनगर बघौच मोड़ दुर्घटना की दृष्टि से अति संवेदनशील बना हुआ है। यहां हर दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इसमें कई लोगों की जान तक चली गई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। इन सभी चिह्नित ब्लैक स्पाॅट पर ओवरब्रिज बन जाए तो इन दुर्घटनाओं से निजात मिल सकती है। उन्होंने कलक्ट्रेट प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर चेताया कि यदि शीघ्र इन स्थानों पर ओवरब्रिज निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो पार्टी की तरफ से आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान आनंद मणि त्रिपाठी, जहीरुद्दीन, देशदीपक मिश्रा, धनंजय सिंह पहलावान, जयगोविंद राव, अनिल यादव, धर्मेंद्र सिंह, देवेश राय, ओमप्रकाश गुप्ता, शिवकुमार शर्मा, स्वामीनाथ यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed