फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Demand for holding student union elections

छात्र नेताओं का धरना

Fri, 08 Oct 2021 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Demand for holding student union elections
छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग
विज्ञापन

उदित नारायण पीजी कॉलेज में छात्र नेताओं ने दिया धरना
संवाद न्यूज एजेंसी
पड़रौना। छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर शुक्रवार को छात्र नेताओं ने उदित नारायण पीजी कॉलेज परिसर में धरना दिया। छात्र नेताओं ने चेताया कि यदि शीघ्र कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

छात्रसंघ उपाध्यक्ष रामलखन यादव की अगुवाई में कॉलेज परिसर में धरने पर बैठे छात्र नेताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा, लोकसभा समेत अन्य चुनाव हो सकता है, तो राजनीति की प्रथम पाठशाला छात्रसंघ चुनाव क्यों नहीं हो सकता है। भाजपा छात्र संगठन बनाकर युवाओं को राजनीति से जोड़ने का कार्य करती है, लेकिन छात्रसंघ चुनाव कराने से घबराती है। धरना दे रहे छात्र नेताओं ने चेताया कि यदि छात्रसंघ चुनाव नहीं कराया गया तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान सैफ अली, मनोज यादव, दिनेश यादव, अभिषेक श्रीवास्तव, सुमित मिश्रा, विकास यादव, निकेश यादव, अविनाश यादव, धनेश यादव आदि मौजूद रहे। फाजिलनगर प्रतिनिधि के अनुसार एसबीएम पीजी कॉलेज परिसर में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर चल रहा धरना शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। दूसरे दिन महाविद्यालय के प्राक्टोरियल बोर्ड ने छात्र नेताओं से वार्ता कर चुनाव कराने को लेकर 15 दिन की मोहलत मांगी। इसके बाद भी छात्रनेता लिखित आश्वासन नहीं मिलने पर धरने पर अड़े रहे। धरने के दूसरे दिन डॉ. आरपी शाही, डॉ. ज्योत्सना पांडेय, डॉ. केसी चौरसिया, शास्वत चंदेल, शत्रुघ्न सिंह छात्र नेताओं से वार्ता करने पहुंचे। छात्रों से कहा कि 15 दिन के भीतर छात्रसंघ चुनाव कराने की घोषणा करा दी जाएगी, लेकिन छात्र नेताओं ने लिखित आश्वासन की मांग को लेकर धरने पर अड़े रहे। इस दौरान नसीम अंसारी, शत्रुध्न यादव, राजकुमार गुप्ता, अमित गुप्ता, सलमान हुसैन, धीरज चौहान, शौर्य प्रताप सिंह, सोहराब अंसारी, दीपक ठाकुर, विवेक प्रताप सिंह, लिंकन पटेल, इरशाद अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed