फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Demand for constructing a Pipa bridge on the big Gandak river

बड़ी गंडक नदी पर पीपा पुल बनवाने की मांग

Thu, 04 Jan 2018 11:53 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Thu, 04 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
Demand for constructing a Pipa bridge on the big Gandak river
ज्ञापन साौंपा - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
पडरौना। कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता व तमकुहीराज के विधायक अजय कुमार लल्लू ने अपने समर्थकों के साथ बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सेवरही क्षेत्र के जवही दयाल गांव के चैनपट्टी टोला के पास बड़ी गंडक पर पीपा पुल बनवाने की मांग की है। 
विज्ञापन


डीएम आंद्रा वामसी को दिए गए ज्ञापन में विधायक ने कहा कि सेवरही क्षेत्र के जवहीदयाल गांव के चैनपट्टी घाट के पास बड़ी गंडक नदी पर अब तक पक्के पुल का निर्माण नहीं हो सका है। इस वजह से क्षेत्र के करीब 40 गांवों के लोग आज भी नाव से ही नदी को पार कर अपनी खेती समेत अन्य जरूरी कार्य करते हैं। नाव से नदी पार करते समय कई बार हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अभी बीते 25 दिसंबर को नदी के उस पार खेतों में कार्य करके बड़ी नाव से लौट रहे करीब 350 किसान बीच नदी में ही फंस गए थे। उन्हें बचाने के लिए देर रात तक बचाव कार्य किया गया, तब जाकर इन किसानों को सही सलामत बचाया जा सका। इस घाट पर पीपे का पुल निर्माण कराने के लिए कई बार लिखित व मौखिक रूप से जिम्मेदारों को सूचित किया गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने इस घाट पर शीघ्र पीपा पुल का निर्माण करने की मांग करते हुए इसका प्रस्ताव बनाकर संबंधित विभाग को अवगत कराने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed