{"_id":"6a8e005a9a5d9a1b2c008bc5","slug":"demand-for-an-inquiry-into-the-arbitrary-practices-of-private-hospitals-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-166547-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: निजी अस्पतालों की मनमानी की जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: निजी अस्पतालों की मनमानी की जांच की मांग
विज्ञापन
रामकोला। निजी अस्पतालों में कथित चिकित्सीय लापरवाही और मरीजों से अधिक धन वसूली के आरोपों को लेकर पूर्व विधायक मदन गोविंद राव ने उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक से जांच की मांग की है। उन्होंने निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली के साथ सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति की भी जांच कराने की मांग की है।
पत्र में कहा गया है कि कप्तानगंज, कोटवा, दुदही, पडरौना, कसया और तमकुही समेत कई क्षेत्रों में निजी अस्पतालों को लेकर समय-समय पर लापरवाही, अधिक शुल्क वसूली और मरीजों को इलाज के नाम पर परेशान करने की शिकायतें सामने आती रही हैं। उनका कहना है कि सुविधाएं उपलब्ध होने के बावजूद कई जगह मरीजों को जांच के लिए निजी केंद्रों पर जाना पड़ता है। सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध दवाओं के बावजूद मरीजों को बाहर से दवा खरीदने की शिकायतों की भी जांच कराने की मांग की गई है।