फर्जी फार्मासिस्टों पर कार्रवाई की मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन का मंडलीय सम्मेलन रविवार को पडरौना नगर में संपन्न हो गया। इस सम्मेलन में गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज और कुशीनगर के फार्मासिस्ट सम्मिलित हुए। इसमें संगठन के पदाधिकारियों ने हाथ उठाकर एकजुटता का परिचय दिया। मंडलीय सम्मेलन में संगठन के पदाधिकारियों ने फर्जी फार्मासिस्टों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि फार्मासिस्टों के नाम पर कुछ लोग सक्रिय हैं, जिनका इस्तेमाल मेडिकल स्टोर संचालक कर रहे हैं।
एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. संदीप बडोला ने कहा कि उत्तर प्रदेेश फार्मेसी काउंसिल में पंजीकृत फार्मासिस्टों के रिक्त पदों के सापेक्ष नियुक्ति कराने और स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर फार्मासिस्टों के पद सृजित कराकर नियुक्ति कराना संगठन का उद्देश्य है। संगठन चाहता है कि उत्तर फार्मासिस्ट काउंसिल में पंजीकृत वास्तविक फार्मासिस्ट के मूल पंजीयन संख्या पर नाम बदलकर गैर फार्मेसी को ग्रीन कार्ड प्रदान करने की व्यवस्था खत्म की जाए। साथ ही ऐसे फर्जी फार्मासिस्टों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराते हुए विधिक कार्रवाई की जाए। संगठन के प्रांतीय महामंत्री डॉ. केके सचान ने कहा कि फार्मासिस्टों के नाम पर कुछ फर्जी लोग सक्रिय हैं, जिनका इस्तेमाल मेडिकल स्टोर्स संचालक कर रहे हैं। ऐसे मेडिकल स्टोर्स पर छापा मारकर फर्जी फार्मासिस्टों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। सम्मेलन में मौजूद फार्मासिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ड्रग एवं कास्मेटिक एक्ट, फार्मेसी एक्ट और पीपीआर एक्ट का कड़ाई से पालन कराए जाने की मांग की। इन लोगों ने गैरलाइसेंसी मेडिकल स्टोर्स के संचालकों के खिलाफ की मांग की।
इस सम्मेलन में केके तिवारी, अजय कुमार गुप्ता, शंकर प्रजापति, सुरेंद्र प्रसाद गुप्त, दिलीप कुमार शर्मा, शकील अख्तर, अनिरुद्ध चौहान, कुलदीप जायसवाल, संजय राय, उमर अंसारी, अरुण कुमार, अहमद रजा, उमाशंकर, पंकज सिंह सहित काफी संख्या में फार्मासिस्ट मौजूद थे।